फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, अभिनेता ने कहा- 'अपनी मम्मी से कहो...'

Mon, 18 May 2020 10:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonu sood - फोटो : file photo
देशभर में हुए लॉकडाउन का कहर सबसे ज्यादा यदि कहीं टूटा है तो वो है मजदूर वर्ग के ऊपर। देश के प्रवासी मजदूर इस समय में आर्थिक स्थिति से तो परेशान हैं ही साथ ही साथ अपने घर से दूर रहना भी उनके लिए परेशानी भरा है। अब ये मजदूर किसी भी हाल में अपने घर पहुंचना चाहते हैं। जिसके चलते अब इन प्रवासी मजदूरों ने पैदल ही अपने घर का रास्ता तय करना शुरू कर दिया। इसी बीच इन मजदूरों के लिए मसीहा बनकर आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद ने इन प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया। उन्होंने अलग-अलग प्रदेशों के लिए बस का इंतजाम कर मजदूरों को अपने घर की ओर रवाना करवाया। इसे देखते हुए अब मुंबई में रह रहे उत्तरप्रदेश के एक छात्र ने सोनू से मदद की गुहार लगाई है। सोनू भी इस मुश्किल वक्त में छात्र की मदद करने आगे आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sonu Sood
दरअसल मुंबई के ठाणे में लॉकडाउन की वजह से फंसे एक छात्र ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई है। छात्र ने इसके लिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में छात्र ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर मैं एक छात्र हूं और ठाणे में फंसा हुआ हूं। मेरी कोई मदद नहीं कर रहा। मेरी मां बहुत बीमार है और वह मेरे लिए काफी चिंतित है। मुझे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जाना है। आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हो। कृपया मेरी मदद करें सर'। इसके साथ ही छात्र ने सोनू के साथ अपना नंबर भी साझा किया।
 

4 of 5
sonu sood
छात्र के इस ट्वीट का जवाब सोनू ने वही दिया जिसकी उनसे छात्र ने भी उम्मीद की होगी। सोनू ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'अपनी मां से कहो कि वह जल्द ही तुम्हें देखेंगी'। सोनू की इस दरियादिली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonu Sood - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
गौरतलब है कि इससे पहले सोनू सूद ने पंजाब के डॉक्टर्स को 1,500 पीपीई किट्स भी दान दिए हैं। भिवंडी के हजारों प्रवासी मज़दूरों को खाना खिलाने के लिए उनके लोग वहां भंडारा भी कर रहे हैं। वहीं सबसे पहले सोनू ने लॉकडाउन शुरू होते ही मुंबई स्थित अपना होटल भी मेडिकल स्टाफ को रहने के लिए दे दिया था।

पढ़ें: लॉकडाउन के बीच एली अवराम ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो हो रहा वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें