फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की ये 'स्टूडेंट' इस टॉप एक्टर के बेटे को कर रही हैं डेट, चेहरा देखकर खुद ही बता देंगे नाम

Wed, 11 Apr 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tara sutaria
बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही तारा सुतारिया का नाम सुर्खियों में है। तारा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में तारा का फिल्म में पहला लुक करण जौहर ने
सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच तारा से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। तारा इन दिनों बॉलीवुड के फेमस स्टार के बेटे को डेट कर रही हैं। यहां तक कि वह भी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Tara Sutaria
यह स्टार किड कोई और नहीं बल्कि फेमस एक्टर विनोद मेहरा का बेटा रोहन मेहरा है। रोहन जल्द ही सैफ अली खान के साथ 'बाजार' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। यहां तक कि तारा के इंस्टाग्राम पर रोहन और उनकी तस्वीरें भी हैं। खबरों की मानें तो तारा क्लासिकल ट्रेंड डांसर है। इसके साथ ही मॉडर्न और लैटिन अमेरिकन डांस भी सीखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Tara Sutaria
तारा प्रोफेशनल सिंगर भी है। तारा महज 22 साल की है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में उनका लुक काफी इंप्रेसिव है। वह हॉट के साथ-साथ मासूम भी लग रही हैं। यह फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म को पुलकित मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ दो एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। जिनके नाम अनन्या पांडे और तारा सुतारिया हैं। 

4 of 5
Tara Sutaria
तारा सुतारिया सात साल की उम्र से गाना गा रही हैं। फिल्म 'तारे जमीं पर' और 'गुजारिश' में भी उन्होंने गाना गाया है। खबर है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में आलिया भट्ट की भी गेस्ट अपीयरेंस होगी। फिल्म की दोनों हीरोइनों को चुनने के लिए फिल्म मेकर्स ने कुल 800 लड़कियों का ऑडिशन लिया। ऑडिशन में करण जौहर और पुनीत मल्होत्रा के साथ टाइगर श्रॉफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
student of the year 2
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म साल 2012 में आई थी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर २' इसी की  फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के पहले पार्ट से ही आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म हिट हुई थी ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अनन्या और तारा के करियर में यह फिल्म मील का पत्थर साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें