फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के बेरोजगार अभिनेताओं को भी सोनू सूद से आस, बेसहारा फिल्मकर्मियों को घर पहुंचाने का उठाया बीड़ा

Fri, 22 May 2020 07:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonu Sood
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रह रहे प्रवासी मजदूरों को सही सलामत उनके घर तक पहुंचाने का काम जो भारतीय सिनेमा के अभिनेता सोनू सूद ने शुरू किया है, अब उस अभियान से संघर्षशील कलाकारों की भी आस बंध गई है। लॉकडाउन की वजह से शूटिंग बंद होने के बाद काम ना मिलने के कारण मुंबई में बेकार पड़े कलाकार भी अब सोनू सूद से ही उनके घर तक पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। सोनू भी सोशल मीडिया पर आजकल इतने सक्रिय हैं कि अपनी तरफ देख रही हर एक आशा भरी निगाह को वह पूरा सुख दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बीते बृहस्पतिवार को जब एक संघर्षशील अभिनेता मनीष ने सोनू को अपनी मदद करने के लिए सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखा तो सोनू ने उसे भी बहुत सही तरीके से लिया। मनीष ने लिखा, 'सर मैं लालबाग में 15 दिनों से रोड पर हूं। बहुत बार ट्वीट किया आपको मैंने लेकिन रिप्लाई नहीं मिला। मेरी बिहार की गवर्नमेंट मुझे यहां से नहीं निकाल रही है। मैं वर्सोवा में हूं। मुझे बिहार के सहरसा जाना है। मेरी मां इंतजार कर रही है।' इस पर सोनू ने एक असली हीरो बन कर जवाब दिया, 'चल मेरे भाई। चल तेरे घर पहुंचा कर आता हूं। मां को बोल, बस थोड़ा सा और इंतजार। और तेरा बेटा तेरे साथ होगा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
sonu sood - फोटो : file photo
सोनू लोगों को घर पहुंचाकर एक नेक काम करके हीरो तो बन ही रहे हैं, साथ ही वह ऐसे हिरोपंती वाले जवाब देकर लोगों के दिल में और ज्यादा घर कर रहे हैं। इसी संघर्षशील अभिनेता मनीष ने शुक्रवार की सुबह यानी आज फिर से सोनू सूद को दो ट्वीट किए। उसने लिखा, 'मैं मुंबई सब कुछ छोड़ कर अपने सपने पूरे करने आया था। कोरोना एक इत्तेफाक है लेकिन सरकार लोगों को बचा सकती है लेकिन लापरवाही कर रही है। अगर मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार सरकार ही होगी। मैं अपने सपनों को पूरा करना चाहता हूं। एक्टिंग में नाम कमाना चाहता हूं।' एक और संघर्षशील अभिनेता की ऐसी बातें पढ़कर सोनू ने फिर जवाब दिया, 'चिंता मत करो, तुम आज अपने घर जा रहे हो। एक बार जब सब कुछ ठीक हो जाएगा तो तुम फिर से यहां वापस आओगे और अपने सपनों को पूरा करोगे। ऑल द बेस्ट भाई।' 
 

4 of 5
sonu sood
दूसरे ट्वीट में मनीष ने लिखा, 'अगर इस कोरोना के कहर में मुझे कुछ होता है तो मेरा सपना टूट जाएगा। अपने सपनों के लिए मैंने सबको छोड़ दिया। प्लीज गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट है कि मुंबई से निकालो मुझे ताकि मैं वापस मुंबई आने के बाद अपने सपनों को साकार कर सकूं।' इस पर सोनू ने फिर से एक जिम्मेदारी भरा जवाब दिया, 'कुछ नहीं होगा तुझे मेरे भाई। तू घर जाएगा… आज।’ मुंबई में रह रहे सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद अपने घर भेज चुके हैं और अभी भी उनका यह काम जारी है। अब तो लोग उन्हें भगवान, सुपरहीरो, बजरंगी भाईजान और न जाने क्या क्या बुलाने लगे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सोनू सूद ऐसे कई लोगों की मदद कर रहे हैं जो इस समय कोरोना की वजह से मुंबई में फंसे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक छात्र की भी सहायता की है। उसे उसके घर तक पहुंचाने में। जिसके बाद छात्र ने भी सोनू को इस बात के लिए धन्यवाद दिया। वहीं इससे पहले सोनू ने प्रवासी मजदूरों के लिए भी बसों का इंतजाम किया था। जिसके जरिए उन्होंने उन मजदूरों को अपने घरों तक पहुंचाया है। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही सोनू ने इस नेक कार्य का सिलसिला शुरू कर दिया था। उन्होंने मुंबई स्थित अपने होटल को डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए खोल दिया था।

पढ़ें: VIDEO: करण जौहर पर भारी पड़ीं अक्षय की पत्नी ट्विंकल, आमिर- सलमान और शाहरुख के सवाल पर किया पलटवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें