फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की इस एक्ट्रेस ने बीच सड़क गरीब बच्चों से इस तरह छुड़ाया पीछा, सामने आया वीडियो

Fri, 05 Jul 2019 06:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakul Preet Singh - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को मुंबई की सड़कों पर उस समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जब उन्हें कुछ गरीब बच्चों ने घेर लिया। मामला मुंबई के एक रेस्टोरेंट का है। यहां रकुल प्रीत सिंह रेस्टोरेंट से जैसे ही बाहर निकलीं। उन्हें देखकर सड़क पर मौजूद गरीब बच्चों ने उन्हें घेर लिया और पैसे मांगने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
Rakul Preet Singh - फोटो : social media
बच्चों के बीच परेशान होती रकुल प्रीत सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रकुल प्रीत सिंह को देखकर गरीब बच्चों ने उन्हें पैसे मांगने के लिए घेर लिया। एक्ट्रेस बच्चों की भीड़ से खुद को बचाने की कोशिश करती हैं। फिर एक शख्स की मदद से वह किसी तरह अपनी कार में बैठ पाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Rakul Preet Singh - फोटो : Amar Ujala
रकुल प्रीत सिंह के इस वायरल वीडियो viral bhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और रकुल प्रीत के फैंस उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और तब्बू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
 

4 of 5
De De Pyaar De - फोटो : social media
'दे दे प्यार दे' में रकुल प्रीत अजय देवगन की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आईं थीं। इस फिल्म में अजय 50 साल जबकि रकुल 26 साल की युवती के किरदार में आई थी। बात करें फिल्म 'दे दे प्यार दे' की कमाई की तो इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। अजय देवगन की इस साल की ये दूसरी हिट फिल्म है, उनकी साल की पहली फिल्म टोटल धमाल 150 करोड़ रुपए से ऊपर का कारोबार कर चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
De De Pyaar De - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' रकुल प्रीत सिंह की बॉलीवुड में ये तीसरी फिल्म है। उन्होंने साल 2014 में फिल्म यारियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में हिमांश कोली मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म अय्यारी में नजर आईं। उनकी ये फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें