श्रद्धा कपूर ने कम समय में बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम बनाया है। जल्द ही उनकी राजकुमार राव के साथ फिल्म 'स्त्री' रिलीज होने वाली है। हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी 90 के दशक के कर्नाटक के एक गांव से प्रेरित है। श्रद्धा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अक्सर इन सवालों को टालती नजर आती हैं अब चाहे वो फरहान अख्तर के अफेयर की खबरें हो या फिर किसी और के साथ लिंकअप।