फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतिया गर्लफ्रेंड देख डरे राजकुमार राव, इस 'स्त्री' के लिए टेलर भी बनने को तैयार

Fri, 27 Jul 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर
एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। 2 मिनट 50 सेकेंड का ये ट्रेलर गुरुवार देर रात रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी 90 के दशक के कर्नाटक के एक गांव से प्रेरित है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री का ट्रेलर लॉन्च
'स्त्री' की कहानी एक ऐसे गांव की है जहां रात के वक्त में एक चुड़ैल घूमती है। जो गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती है और जो भी दरवाजा खोलता है उसकी मौत हो जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर को प्यार करते हैं लेकिन राजकुमार के दोस्त कहते हैं कि वो भूत है।
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री का ट्रेलर लॉन्च
अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म में एक्टर पंकज त्रिपाठी का भी अहम रोल है। ट्रेलर की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि आखिर स्त्री कौन है। फिल्म की पूरी शूटिंग भोपाल के चंदेरी गांव में की गई। इससे पहले राजकुमार राव ने शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। 


 

4 of 5
स्त्री का ट्रेलर लॉन्च
फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दिखेगी। यह मैडॉक फिल्म्स द्वारा समर्थित और दिनेश विजान, राज और डीके द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने फिल्म के लिए सिलाई भी सीखी है। उन्होंने एक महीने तक सिलाई की ट्रेनिंग ली और एक ब्लॉउज से लेकर एक शर्ट तक की सिलाई की। ट्रेलर लॉन्च के दौरान राजकुमार राव ने बताया कि उन्होंने मुंबई के एक टेलर से सिलाई की ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें