फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे अमिताभ की जिंदगी में आईं जया और दूर हो गई रेखा, एक रात में लिखी गई थी पूरी स्क्रिप्ट

Tue, 12 Feb 2019 07:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ - फोटो : फिल्म
इस 'वैलेंटाइन वीक' हम आपके लिए बॉलीवुड की सबसे अनसुनी कहानियां बता रहे हैं। बीते दिनों हमने आपको 'शाहरुख और गौरी', सैफ अली खान और अमृता सिंह सहित कई स्टार्स की लव स्टोरी बताईं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी का किस्सा बताने जा रहे हैं जिसको लेकर आज भी अगर चर्चा हो जाए तो भारी मजमा लग जाता है। यह कहानी है 'अमिताभ, जया और रेखा की'

वो दौर 1977 का था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थीं। दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन

2 of 7
रेखा - फोटो : फिल्म
एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थीं कि जया भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
Jaya Bachchan - फोटो : twitter
जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना-पीटना मचेगा।

4 of 7
rekha
रात के वक्त रेखा सज-धजकर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थीं। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था।
विज्ञापन

5 of 7
रेखा की बहनें
जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी सत्कार किया। डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगीं तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई। जया ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'।
विज्ञापन

6 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha
अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। इस डिनर के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी काफी बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ-रेखा
उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई हैं लेकिन परिवार की खातिर वो मुंह नहीं खोलेंगी। जानकार कहते हैं कि अगर जया वो डिनर न करती तो शायद आज रेखा उनकी जिंदगी में दूसरी औरत बनने में सफल हो गई होतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें