फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हुए कई एक्टर्स, कुछ सेलिब्रिटीज ने पलट कर दिया जवाब

Sat, 21 Dec 2024 12:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों, पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर जहां उन्हें खूब प्यार मिलता है, वहीं कई फिल्मी सितारे ट्रोलिंग का शिकार भी होते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शोभिता धुलिपाला, रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, निम्रत कौर, अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला

अगर फिल्मी सितारों के फैंस होते हैं, तो उनको नापसंद करने वाले लोग भी मौजूद रहते हैं। एक्टर्स को नापसंद करने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर भी अकसर ट्रोल करते हैं। इस साल भी कई फिल्मी सितारे अलग-अलग कारणों से ट्रोलिंग का शिकार हुए। जानिए, कौन सा फिल्मी सितारा, किस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ? 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

सोनाक्षी सिन्हा
इस साल सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की इंटरफेथ मैरीज है, सोनाक्षी हिंदू हैं, वहीं जहीर मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं। यही कारण था कि कई लोगों ने सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। सोनाक्षी ने सीधा तो ट्रोल करने वालों से जवाब नहीं दिया लेकिन एक आर्टिस्ट ने उनका वेडिंग रिसेप्शन का कॉर्टून इंस्टाग्राम पर बनाकर डाला था और अपनी पोस्ट पर लिखा था कि प्यार यूनिवर्सल रिलीजन है। साथ ही उस आर्टिस्ट ने सोनाक्षी और जहीर को शादी की शुभकामनाएं दी। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी लाइक किया। 




 
विज्ञापन

3 of 6
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna

शोभिता धुलिपाला
एक्ट्रेस शोभिता को नागा चैतन्य से शादी करने के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। नागा चैतन्य की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस सामंथा के फैंस ने शोभिता को ट्रोल किया। शाेभिता पर तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर कही गईं। 

4 of 6
निम्रत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

निम्रत कौर
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलगाव की अटकलों के बीच निम्रत कौर को ट्रोल होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘दसवीं’ के दौरान ही मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर के बीच अफेयर की अफवाह उड़ी थी। दरअसल, जब दोनों ने इस फिल्म का प्रमोशन किया तो इनके बीच अलग तरह की केमिस्ट्री नजर आई। धीरे-धीरे यह बातें सोशल मीडिया पर फैली और अभिषेक और निम्रत के अफेयर की अफवाहों को हवा मिलने लगीं। इसके बाद कई लोगों ने निम्रत कौर को खूब ट्रोल किया। निमरत ने भी इन बातों का जवाब दिया और कहा कि वह कुछ भी कहेगी, लोग फिर भी बातें बनाएंगे, इसलिए वह अपने काम पर ही फोकस कर रही है। 

विज्ञापन

5 of 6
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम

अरशद वारसी 
अरशद वारसी को एक्टर प्रभास का ‘कल्कि 2898 एडी’ का किरदार पसंद नहीं आया, उन्होंने इस रोल को जोकर कह दिया है। इस वजह से अरशद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए। बाद में अरशद ने साफ किया कि वह प्रभास को जोकर नहीं कह रहे थे, वह फिल्म के किरदार की बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर-रोहित शेट्टी
राज कपूर की 100जयंती के इवेंट में आलिया भट्ट को इग्नोर करने के कारण रणबीर कपूर ट्रोल हुए। बाद में आलिया ने रणबीर का पक्ष लिया, ट्रोल करने वालों को जवाब दिया। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर रोहित शेट्टी को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा, कई यूट्यूबर्स ने भी उनकी खूब ट्रोलिंग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें