फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फिल्में फ्लॉप होने के चलते इन स्टार्स ने लिया ब्रेक, आमिर-तुषार जैसे दिग्गजों का नाम है शामिल

Sat, 08 Jul 2023 08:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज सितारे हैं, जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों के चलते ब्रेक लेना बेहतर समझा। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। हाल ही मैं खबर आई कि साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस समांथा ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। कहा जा रहा है काफी लंबे समय से उनकी कोई फिल्म खास कमाल नहीं कर रही। जिसके चलते उनके फैंस नाराज हैं। जिसके बाद हताश होकर सामंथा ने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने का फैसला लिया है। सिटाडेल और खुशी उनके ब्रेक पर जाने से पहले दो आखिरी प्रोजेक्ट होने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि समांथा पहली हैं जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों के चलते ब्रेक लिया है। ऐसा करने वालों में आमिर खान, शाहरुख खान का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 7
अरबाज खान

अरबाज खान
एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गिनती इंडस्ट्री में हिट कलाकारों में होती थी। साल 2020 में मलयालम फिल्म 'बिग ब्रदर' आई थी। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म के बाद अरबाज मानों बॉलीवुड से गायब ही हो गए थे। लेकिन अरबाज खान नई वेब सीरीज 'तनाव' से वापसी की।

विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान
आमिर खान ने बीते वर्ष रिलीज हुई अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद ब्रेक का एलान किया था। आमिर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। उनके चाहने वाले इससे काफी निराश हुए। आमिर खान ने दिल्ली में एक इवेंट के दौरान बताया कि वह अब कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। एक्टर ने इसका कारण बताते हुए कहा, "मैं परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।"

4 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
साल 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के कारण शाहरुख बुरी तरह से टूट गए थे और कुछ समय के लिए एक्टर ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। हालांकि अब शाहरुख ने फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। यह काफी बड़ी हिट साबित हुई।
विज्ञापन

5 of 7
तुषार कपूर - फोटो : social media
राहुल रॉय
फिल्म 'आशिकी' से अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत करने वाले एक्टर राहुल रॉय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. राहुल इस फिल्म के अलावा किसी और फिल्म में अपना कमाल नहीं दिखा पाए. उनकी कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद एक्टर काफी वक्त तक फिल्मों से दूर हो गए थे
विज्ञापन

6 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा
साल 2018 में अनुष्का शर्मा की 4 फिल्में (परी, संजू, सुई धागा और जीरो) रिलीज हुईं। लेकिन दिसंबर में जीरो की रिलीज के बाद से अनुष्का एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्मों से गायब ही हो गईं। वह आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में करीना के काम से सुजॉय घोष खुश, तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तुषार कपूर - फोटो : social media
तुषार कपूर
एक्टर तुषार कपूर भी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा नहीं दिखा पाए। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'सिंबा' के गाने 'आंख मारे' में देखा गया था। अब वो बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं आमिर खान की बेटी, इरा ने किया मानसिक तनाव की वजह का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें