फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फिल्म सेट पर सच में नशे में धुत हो चुके थे ये सितारे, किरदारों में जान डालने के लिए पी थी शराब

Thu, 23 Nov 2023 06:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए सितारे हर मुमकिन कोशिश करते हैं। यहां तक के ये सितारे अपनी किरदार में पूरी तरह उतरने के लिए खुद को वैसा बना लेते हैं, मानो असल जिंदगी में भी वे उसी किरदार को जी रहे हों। ऐसे ही फिल्मों में कुछ दृश्य अच्छी तरह से शूट करने के लिए सितारे हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए सच में शराब पी थी। दरअसल, किरदार की मांग को लेकर कई सितारे सच में सेट पर शराब पी चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने किरदार के लिए सच में शराब का सेवन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
इस लिस्ट एम सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में। शाहरुख ने देवदास में एक दृश्य को असल तरीके से फिल्माने के लिए शराब पी थी। दरअसल, देवदास में शाहरुख खान के किरदार को शराब में धुत होकर कुछ डायलॉग बोल रहे थे, लेकिन यह दृश्य आसानी से शूट नहीं हो पा रहा था, ऐसे में इस किरदार को सच में महसूस करने के लिए किंग खान ने शराब पी थी और डायलॉग बोल थे।
विज्ञापन

3 of 6
विक्की कौशल - फोटो : social media
विक्की कौशल
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का। विक्की भी अपने किरदार को पूरी तरह से खुद में महसूस करने के लिए शूटिंग सेट पर शराब पी चुके हैं। दरअसल, अभिनेता ने खुद एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि रणबीर कपूर की फिल्म संजू में उन्होंने अपने किरदार को ठीक से निभाने के लिए शराब पी थी।

4 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आमिर खान ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जब वे फिल्म राजा हिंदुस्तानी की शूटिंग कर रहे थे, तब एक गाने की शूटिंग के लिए उन्हें शराब पीनी पड़ी थी। फिल्म के गाने तेरे इश्क में नाचेंगे में आमिर खान के किरदार को शराब पीकर डांस करना होता है, लेकिन आमिर अच्छी तरह से ऐसा कर नहीं पा रहे थे, ऐसे में इस किरदार में उतरने के लिए उन्हें शराब का सहारा लेना पड़ा था।
विज्ञापन

5 of 6
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। राजकुमार फिल्मों में सटीक तरीके से अपना किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। कई बार वे अपने किरदार में इस कदर घुस जाते हैं कि आसानी से उससे बाहर निकलना उनके लिए आसान नहीं होता। ऐसे ही अभिनेता ने फिल्म सिटीलाइट्स में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए शराब पी थी, जिसका खुलासा उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रणवीर सिंह किसी भी किरदार को निभाने के लिए उसे पूरी तरह असल जिंदगी में जीने की कोशिश करते हैं। फिल्म रामलीला में रणवीर के किरदार का शराब के नशे दीपिका के साथ एक सीन था, जिसे वे पूरी अच्छी तरह से शूट नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उस स्थिति को समझने के लिए रणवीर ने सच में शराब पीकर वह सीन शूट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें