भारतीय अवॉर्ड शो में चमक-धमक की बेहतरीन व्यवस्था होती है। इसमें सितारे शिरकत कर अपने आउटफिट और अंदाज से कई दिनों तक सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। वहीं, समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले इन अवॉर्ड इवेंट्स में कई सितारे अपने बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किए जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें हेडलाइंस का हिस्सा बनते देखा जाता है। हालांकि, कई दफा इन अवॉर्ड शो पर सवालिया निशान भी खड़ा किया जा चुका है, और ये निशान खड़े करने वाले कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के ही कुछ जाने-माने स्टार्स हैं। आइए इन सेलेब्स के बारे में जान लेते हैं जो समय-समय पर अवॉर्ड शो को आड़े हाथों लेते नजर आ चुके हैं-