शाहरुख खान-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात कर लेते हैं हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान की। इन दोनों ने अपनी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। सलमान-शाहरुख ने करियर की शुरुआत में साथ में खूब काम किया, और लोगों की वाहवाहियां बटोरीं। हालांकि, समय बदला और इनकी दुश्मनी की खबरें लाइमलाइट बटोरने लगीं। रिपोर्ट की मानें तो, दोनों की दुश्मनी की शुरुआत एक फिल्म सेट से शुरू हुई, जिसमें शाहरुख खान के अपोजिट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय थीं। खबरों के अनुसार, सलमान खान ने शूटिंग सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी। वहीं, कुछ समय बाद कटरीना की बर्थडे पार्टी से भी सलमान और शाहरुख की लड़ाई की खबर सामने आई। सलमान-शाहरुख की लड़ाई लंबी चली, लेकिन समय ने एक बार फिर पलटी मारी। वर्ष 2013 में इफ्तार पार्टी के दौरान दोनों की लड़ाई का अंत हो गया। तब से अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े हैं, और एक-दूजे की फिल्मों में कैमियो करने के साथ ही आने वाले समय में फिर से साथ काम करने जा रहे हैं।