छावा का हाल ही में टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर एक और अभिनेता की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही। हम बात कर रहे हैं अक्षय खन्ना की। फिल्म के टीजर में उनके लुक को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। फिल्म में वह औरंजगेब की भूमिका में दिखेंगे। पहली बार टीजर देखने पर ज्यादातर लोग उन्हें पहचान ही नहीं सके। अक्षय से पहले भी बहुत से सितारों ने अपने लुक से दर्शकों को चौंकाया है। आइए जानते हैं...