फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Stars Looks: अपने लुक से फैंस को चौंका चुके हैं ये सितारे, सूची में अक्षय खन्ना का नाम भी हुआ शामिल

Wed, 21 Aug 2024 10:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
छावा का हाल ही में टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर एक और अभिनेता की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही। हम बात कर रहे हैं अक्षय खन्ना की। फिल्म के टीजर में उनके लुक को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। फिल्म में वह औरंजगेब की भूमिका में दिखेंगे। पहली बार टीजर देखने पर ज्यादातर लोग उन्हें पहचान ही नहीं सके। अक्षय से पहले  भी बहुत से सितारों ने अपने लुक से दर्शकों को चौंकाया है। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
अमिताभ बच्चन
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक अमिताभ बच्चन कई दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने में भी वह पीछे नहीं रहते। आर बाल्कि के निर्देशन में आई साल 2009 की फिल्म पा में उन्होंने प्रोगेरिया से ग्रस्त एक 12 वर्षीय बच्चे की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके लुक को देखकर कोई भी बिग बी को पहचान नहीं सका था। 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : यूट्यूब
राजकुमार राव
राजकुमार राव फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में वह फिल्म स्त्री 2 में नजर आए हैं। वह भी अपने लुक की वजह से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। फिल्म राबता में वह 324 साल के शख्स की भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 16 लुक टेस्ट दिए तब जाकर मेकर्स ने उनके इस लुक को फाइनल किया। 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : यूट्यूब
दीपिका पादुकोण
फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाया था। मेघना गुलजार की इस फिल्म में उनके लुक पर काफी काम किया गया था। लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में दीपिका की अदाकारी ने लोगों के दिलों को छू लिया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन - फोटो : यूट्यूब
कमल हासन
इस लिस्ट में कमल हासन का नाम भी शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी में कमल हासन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म में उनके लुक को देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। फिल्म में दर्शकों को उनका अभिनय खूब भाया था। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
Akshay Kumar: अब सिद्धार्थ आनंद लगाएंगे अक्षय कुमार की नैया पार! एक्शन फिल्म के लिए मिलाया हाथ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें