फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: पहली पत्नी को बिना तलाक दिए इन सितारों ने की दूसरी शादी, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Mon, 01 Apr 2024 11:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सितारे अपने अभिनय के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। कई कलाकारों को काम के दौरान प्यार हो जाता है और वे शादी भी कर लेते हैं। वहीं, बहुत से ऐसे भी अभिनेता हैं जो शादीशुदा होने के बाद भी प्यार में पड़ गए। हालांकि, उन्होंने पहली पत्नी से रिश्ता तोड़े बिना ही दूसरी शादी कर ली। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
Akshay Kumar Video: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज से पहले हंसरत्न सूरिजी से मिले अक्षय कुमार, लिया आशीर्वाद
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र
अपने समय के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनय के अलावा वे अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहे हैं। धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। इसके बाद अभिनय के दौरान उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया। हालांकि, उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट
महेश भट्ट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशकों में से एक हैं। वे भी पहली पत्नी से रिश्ता तोड़े बिना दूसरी शादी कर चुके हैं। महेश का नाम परवीन बाबी के साथ भी जोड़ा जा चुका है। कथित रूप से इसी वजह से महेश और उनकी पत्नी लॉरेन ब्राइट अलग हो गए। इसके बाद महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं, लेकिन उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी की। 

4 of 5
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान
इस लिस्ट में सलीम खान का नाम भी शामिल है। मशहूर लेखक सलीम की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। सलमान के पिता ने भी दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी सुशीला चरक से हुई थी। हालांकि, बाद में उनकी जिंदगी में हेलन आ गईं। इसके बाद उन्होने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम
राज बब्बर
कमाल के कलाकारों की लिस्ट में अभिनेता राज बब्बर का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने भी दो शादियां कीं। पहली शादी उन्होंने नादिरा जहीर से की थी। फिर बिना नादिरा को तलाक दिए उन्होंने अभिनेत्री स्मिता पाटिल से दूसरी शादी कर ली, लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। बेटे प्रतीक के जन्म के बाद स्मिता का निधन हो गया और राज बब्बर फिर से अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगे।
TV Actress: रियल लाइफ में ऊंची डिग्री रखती हैं टीवी की ये अनपढ़ बहुएं, कोई एमबीए तो कोई मैनेजमेंट से पास आउट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें