फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: पान मसाला का एड कर बुरे फंसे ये सितारे, अक्षय कुमार बोले- शूटिंग 2021 में हुई थी

Fri, 13 Oct 2023 04:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी फिल्मों के साथ साथ कलाकारों को लेकर भी खूब लोकप्रियता बटोरता है। सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी नामचीन हस्ती के बारे में पता लगा पाना दर्शकों के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। आलम यह है कि अब फैंस अपने पसंदीदा सितारे के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी उत्सुक रहते है। ऐसे में दर्शक इन कलाकारों की किसी गलती को अनदेखा भी नहीं करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने पर बुरी तरह ट्रोल हुए हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पिछले दिनों पान मसाला का एड करने पर बुरे फंसे थे, जिसके बाद उन्होंने लोगों से माफी मांग कर ऐसा न करने का वादा किया था। हालांकि, इन सब के बाद भी खबर आई थी कि अक्षय ने फिर से पान मसाला का एड किया है और अपने फैंस को बुरी तरह निराश किया है। इसे लेकर अभिनेता की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है। हालांकि, अक्षय ने इस खबर को फेक बताया है और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर कहा है कि उनका यह एड 2021 का था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन टीवी पर विमल का प्रचार करते आए हैं। अभिनेता की आए दिन इस एड को लेकर खूब आलोचना होती है, लेकिन अजय एक पान मसाला के ब्रांड एम्बेसडर बन बैठे हैं। अभिनेता पान मसाला के हर नए एड में दिखाई देते हैं और आलम यह है कि अभिनेता के साथ बॉलीवुड के और सितारे जुड़ते नजर आ रहे हैं।

Sam Bahadur Teaser: कैटरीना कैफ के आभामंडल में घिरे विकी कौशल, फिल्म कोई भी हो सवाल सिर्फ बीवी का..!

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म जवान की सफलता का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शाहरुख भी पान मसाला का एड करके दर्शकों की आलोचना का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, अभिनेता भी हालिया एड में देखे गए हैं।

Misson Raniganj: 'मिशन रानीगंज' के मेकर्स का बड़ा एलान, ऑस्कर में जाएगी अक्षय कुमार की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन इस दिनों कौन बनेगा करोड़पति को लेकर फैंस के बीच छाए हुए हैं। आपको बता दें कि बिग बी भी पान मसाला का एड करने पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद बिग बी ने दर्शकों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें