कहते हैं कि प्यार कि कोई उम्र नहीं होती है। प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। प्यार के साथ-साथ ये नियम अब शादी पर भी लागू होने लगा है। हालांकि शादी की सही उम्र तो 25-30 साल के बीच मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे ये नंबर भी बढ़ते जा रहे हैं। जब इंसान को उसका सही लाइफ पार्टनर मिल जाता है, तब वह शादी करने के लिए राजी हो जाता है, और इसका बेस्ट उदाहरण बॉलीवुड में देखने को मिलता है। बॉलीवुड में ऐसे तमाम सितारे हैं, जिन्होंने 40 की उम्र पार करने के बाद शादी की है। तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं कपल के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 40 की उम्र को पार करके अपने पार्टनर संग सात फेरे लिए थे।