फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: विलेन बनकर दर्शकों के दिलों पर छाए ये मशहूर सितारे, नकारात्मक रोल में भी मिला फैंस से भरपूर प्यार

Sun, 26 Nov 2023 07:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकप्रियता शो के लीड रोल और विलेन के हाथों में होती है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो विलेन का किरदार निभाकर बेहद फेमस हुए हैं। टीवी पर नकारात्मक किरदार निभाकर इन सितारों को घर-घर पहचान मिली है। तो आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
उर्वशी ढोलकिया, संजय गगनानी, मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों की तरह टीवी सितारों के लाखों चाहने वाले हैं। टीवी स्टार्स के साथ फैंस का एक अलग रिश्ता बन जाता है, क्योंकि वह रोज आपकी टीवी पर आकर आपका मनोरंजन कराते हैं। टीवी शोज में मेन रोल किरदार निभाने वाले सितारों के साथ-साथ शो के अन्य कलाकारों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। एक टीवी शो की सफलता और लोकप्रियता शो के लीड रोल और विलेन के हाथों में होती है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो विलेन का किरदार निभाकर बेहद फेमस हुए हैं। टीवी पर नकारात्मक किरदार निभाकर इन सितारों को घर-घर पहचान मिली है। तो आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
आशीष मेहरोत्रा (पारितोष) - फोटो : सोशल मीडिया
आशीष मेहरोत्रा
अभिनेता आशीष मेहरोत्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रियलिटी शो से लेकर टीवी शोज तक का उनका सफर बेहद ही प्रभावशाली रहा है। टेलीविजन के टॉप शो अनुपमा में आशीष ने तोशु का नकारात्मक रोल निभाया। इस किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
विज्ञापन

3 of 6
ईशा मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा मालवीय
बिग बॉस 17 में नजर आ रहीं अभिनेत्री ईशा मालवीय टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। ईशा ने उडरियां में जैस्मीन के रूप में नकारात्मक किरदार निभाया है। इस शो के उनके किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई है।

4 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मदालसा शर्मा
अभिनेत्री मदालसा टीवी शो अनुपमा में काव्या के किरदार में नजर आ रही हैं। शो में काव्या का नेगेटिव किरदार है। इस शो से मदालसा को खास पहचान मिली है। टीवी पर नकारात्मक किरदार निभाने के बाद भी उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
विज्ञापन

5 of 6
संजय गगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
संजय गगनानी 
मशहूर अभिनेता संजय गगनानी ने सीरियल कुंडली भाग्य में पृथ्वी मल्होत्रा का किरदार निभाया है। पृथ्वी मल्होत्रा के इस निगेटिव रोल में उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। उनका यह किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया। कुंडली भाग्य से संजय गगनानी को एक खास पहचान मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी ढोलकिया
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक उर्वशी ढोलकिया किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्वशी ढोलकिया को उनके किरदार कोमोलिका के नाम से जाना जाता है। उर्वशी ने टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का नकारात्मक किरदार निभाया था। कोमोलिका के रोल में उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें