फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: सितारों की जान के दुश्मन बने फिल्मी किरदार, किसी के गला कटने तक आई बात तो किसी ने लिया पुलिस का साथ

Wed, 16 Aug 2023 11:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारें आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन लोगों का सुर्खियां बटोरना आम बात हो गई है। हालांकि, इन सितारों को अक्सर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन तमाम ट्रोलिंग के बाद भी ये सितारे अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए फिल्मों में जी जान लगाकर काम करते हैं। लेकिन, कभी-कभी उनका यूं अपने किरदार में खो जाना उनकी जान का दुश्मन बन जाता है। जी हां, बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सितारें हैं, जिनको फिल्मी रोल निभाने के लिए जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस लिस्ट शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण सहित कई सेलेब्स का नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 8
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
मनोज मुंतशिर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर का है। रामायण पर आधारित यह फिल्म तभी से मनोज मुंतशिर के डायलॉग्स को बहुत आलोचना मिली है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के तुरंत बाद, राम भक्त हनुमान के डायलॉग सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसके बाद भी मनोज मुंतशिर अपना नजरिया समझाने के चक्कर में कोई न कोई ऐसा बयान दे रहे हैं, जिससे गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। इन सबके चलते मनोज मुंतशिर को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके चलते उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन

3 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज से पहले जान से मारने की धमकियां मिली थीं। फिल्म रिलीज से पहले विवादों में रही थी। जहां विरोध प्रदर्शनों का सिलसिले को बढ़ता देख संजय लीला भंसाली ने फिल्म का नाम 'पद्मावती' से 'पद्मावत' रख दिया था, वहीं लोगों का गुस्सा अब भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसे में दीपिका पादुकोण को करणी सेना की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी। 

4 of 8
पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान
फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' की रिलीज के बाद पूरे देश भर में दीपिका द्वारा भगवा बिकीनी पहनकर शाहरुख के साथ डांस करने को लेकर खूब विवाद हुआ था। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि लोग शाहरुख खान के पुतले भी फूंक रहे थे। इन सबके बीच परमाहंस आचार्य ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। एक शख्स ने शाहरुख खान का गला काटने की मांग भी की थी।
विज्ञापन

5 of 8
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली
'पद्मावत' के विवाद में दीपिका पादुकोण को जहां रानी पद्मावती का किरदार निभाने के लिए कर्णी सेना ने धमकी दी थी, वहीं संजय लीला भंसाली को भी इसी तरह के खौफ से गुजरना पड़ा था। जी हां, संजय लीला भंसाली को भी 'पद्मावत' बनाने के लिए कर्णी सेना द्वारा जान से मारने की धमकी मिली थी।
विज्ञापन

6 of 8
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री
'द कश्मीर फाइल्स' पिछले साल रिलीज हुई सबसे विवादित फिल्म रही थी। फिल्म में काम करने वाले कलाकारों से लेकर इसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री तक सभी को लोगों देश में फैले कट्टरपंथियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर बनी इस फिल्म को बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने सामने आकर खुद यह बात बताई थी कि फिल्म के चलते उनकी जान जोखिम में पड़ गई थी। उन्हें अक्सर धमकी भरे खत मिलते थे।
विज्ञापन

7 of 8
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋचा चड्ढा
अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली ऋचा चड्ढा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। ऋचा चड्ढा को उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'मैडम चीफ मिनिस्टर' के लिए जान से मारने की धमकी मिली थी। इस फिल्म में उनके किरदार के चलते अखिल भारतीय भीम सेना के संस्थापक की ओर से अभिनेत्री को खुली धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

8 of 8
आरके फिल्म में मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मल्लिका शेरावत
कथित तौर पर 'भंवरी देवी' के जीवन पर आधारित फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में मुख्य भूमिका निभाने वाली मल्लिका शेरावत को भी धमकियां मिलना शुरू हो गईं थी। अभिनेत्री के साथ-साथ इस फिल्म के डायरेक्टर को भी धमकाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें