बॉलीवुड में फिल्मों के नाम पर होने लड़कियों के जिस्म से खेलने वालों का घिनौना चेहरा एक बार फिर सामने आया है। फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर हीरोइन बनने का सपना देखने वाली लड़कियों का निर्माता-निर्देशक फायदा उठाते हैं। अपने साथ हुए घिनौने खेल का छोटे-मोटे रोल कर चुकी एक हीरोइन ने खुलासा किया है, अपने साथ बंद कमरे में हुई जिस घटना को ये हीरोइन बता रही है वो दिल दहला देने वाली है।
विज्ञापन
काम दिलाने के नाम पर निर्माता पर रेप का आरोप
2 of 5
- फोटो : ABP
एबीपी से बातचीत में हीरोइन ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता और फिल्म निर्माता अल्ताफ मर्चेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।। अभिनेत्री ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस बाबत एक शिकायत भी दर्ज करवाई है। इस हीरोइन के अनुसार, 2013 में अपने एक दोस्त के जरिए वो अल्ताफ से मिली। इसके बाद जब अल्ताफ ने उससे फिल्म में काम देने की बात रही तो वो लगातार उससे मिलने-जुलने लगी। अभिनेत्री का कहना है कि फरवरी 2014 में मर्चेंट ने उसे मिलने के लिए अपने बांद्रा स्थित घर बुलाया जहां कई लोग ड्रग्स ले रहे थे।
विज्ञापन
काम दिलाने के नाम पर निर्माता पर रेप का आरोप
3 of 5
- फोटो : ABP
हीरोइन के अनुसार वो भोली-भाली थी, ऐसे में ये सब देख डर गई। उसका कहना है कि मर्चेंट ने उसे भी ड्रग्स लेने के लिए कहा उसके इंकार करने पर मर्चेंट ने कहा कि फिल्मों में काम पाने के लिए ये सब तो करना ही होगा। इसके बाद मर्चेंट उसे कमरे में ले गया और जबरन ड्रग्स लेने को मजबूर किया। ड्रग्स लेने के बाद वो बेहोश हो गई और जब होश आया तो उसका सिर भारी था। हीरोइन ने कहा 'मैं सुबह वो उठी तो उसके निजी अंग में बहुत दुखन और दर्द था। मुझे अपनी हावत देख के लगा कि सिर्फ मर्चेंट नहीं बल्कि कई लोगों ने मेरा साथ रेप किया।
काम दिलाने के नाम पर निर्माता पर रेप का आरोप
4 of 5
- फोटो : ABP
हीरोइन का कहना है कि इसके बाद मुझे लगातार ड्रग्स दिया गया। मैं ड्रग्स की आदी हो गई, मर्चेंट मुझसे छह महीने तक लगातार संबंध बनाता रहा।' एक दिन जब इस हीरोइन ने मर्चेंट के कमरे में कई और लड़कियों के साथ उसकी आपत्तिजनक स्थिति में तस्वीरें देखीं तो उसे अहसास हुआ कि फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर वो पहले भी लड़कियों का फायदा उठाता रहा है। इससे डरकर ये हीरोइन वहां से अपने घर भाग गई और मां को अपनी आपबीती बताई।
अभिनेत्री ने जब यह बात अपनी मां को ये सब बातें बताई तो उन्होंने अपनी हीरोइन रिहेबिलिटेशन सेंटर भेजा जहां उसका इलाज हुआ और ये सामान्य हो सकी। अभिनेत्री के निर्माता पर आरोपों के बाबत बान्द्रा थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पंडित ठाकरे ने कहा कि केस दर्ज हुआ है, और इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।