एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक फोटो के चलते एक्ट्रेस गौहर खान के साथ बहुत बुरा हो सकता है। आपको बता दें कि कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज पर गौहर की बोल्ड फोटो नजर आ रही है। ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिर्फ तस्वीर ही नहीं बल्कि तस्वीर के साथ कैप्शन के तौर पर कुशाल द्वारा लिखे हुए शब्द भी वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि कुशाल और गौहर के बीच फिलहाल कोई रिश्ता नहीं है लेकिन दोनों अपने आप को अच्छे दोस्त बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के चलते गौहर खान को पड़ सकते हैं लेने के देने, स्टारडस्ट ने दी चेतावनी
2 of 5
दरअसल कुशाल के इस पोस्ट के बाद स्टारडस्ट मैगजीन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपने पाठकों को बताया है कि इस महीने के कवर पेज पर गौहर नहीं बल्कि अजय देवगन की तस्वीर होगी।
विज्ञापन
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के चलते गौहर खान को पड़ सकते हैं लेने के देने, स्टारडस्ट ने दी चेतावनी
3 of 5
मैगजीन ने गौहर खान से इस तस्वीर को तुरंत सोशल मीडिया से हटा लेने को कहा है। जबकि गौहर खान की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। स्टारडस्ट ने गौहर को चेतावनी दी है कि अगर तुरंत तस्वीर को डिलीट नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के चलते गौहर खान को पड़ सकते हैं लेने के देने, स्टारडस्ट ने दी चेतावनी
4 of 5
वहीं खबर है कि गौहर के किसी करीबी सूत्र के मुताबिक गौहर ने मैगजीन के लिए शूट किया था लेकिन कवर पेज के लिए नहीं।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के चलते गौहर खान को पड़ सकते हैं लेने के देने, स्टारडस्ट ने दी चेतावनी
5 of 5
सूत्र ने बताया कि गौहर के किसी फैन ने उनकी तस्वीर को इस तरह से डिजाइन किया था और कुशाल ने उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मीडिया इसको कुछ ज्यादा ही उछाल रही है। हालांकि अब तक इस मामले में गौहर और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कुछ नहीं कहा है।