फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार झेल रहे मजदूरों के लिए आगे आए फिल्मी सितारे और बॉलीवुड स्टार्स पर फूटा फराह खान का गुस्सा, पांच खबरें

Fri, 27 Mar 2020 05:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह पूरे भारत को लॉकडाउन कर दिया गया है। सरकार ने ये फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लिया है। लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने उनके लिए हर तरह से आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। अब सरकार की इसी मुहिम में फिल्मी सितारे जुड़ते हुए गरीब और मजदूरों की सहायता के लिए आगे आए हैं।

कोरोना की मार झेल रहे मजदूरों के लिए आगे आए ये 10 फिल्मी सितारे, इस तरह किया मदद का एलान
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt, Kriti Sanon - फोटो : amar ujala
इस समय दुनियाभर के लोगों के बीच कोरोना वायरस का खौफ साफ देखने को मिल सकता है। इस वायरस के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। देखते ही देखते इस खतरनाक वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी जद में ले लिया है। भारत में भी कोरोना वायरस के 600 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। शुरुआत में जब कोरोना वायरस फैलना शुरु हुआ तो सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैलने लगी कि इस वायरस का प्रसार पालतू जानवरों से हुआ। कुछ लोगों ने ऐसी अफवाहों पर विश्वास किया तो कुछ ने सिरे से नकार दिया। वहीं कुछ फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए भी इन अफवाहों को बेबुनियाद बता रहे हैं।

जानवरों की वजह से कोरोना फैलने की अफवाहों पर आलिया और कृति का खुलासा, सोशल मीडिया पर कही ये बात
विज्ञापन

3 of 5
Kamal Haasan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के खिलाफ देश एक साथ मिलकर खड़ा हो गया है। लोग अपने-अपने तरीकों से मदद के लिए आगे आए हैं। अपनी समर्थ अनुसार एक तरफ जहां लोग मेहनतकश मजदूरों को राशन बांट रहे हैं तो दूसरी तरफ फिल्मी हस्तियां रिलीफ फंड्स में दान दे रही हैं। इस बीच अभिनेता कमल हासन एक अच्छी पहल की है। 

कोरोना मरीजों के लिए ऐसा काम करना चाहते हैं कमल हासन, बस सरकार की मंजूरी का है इंतजार

4 of 5
Deepika Padukone and Katrina Kaif - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस समय अपने-अपने घरो में कैद हो गए हैं। इनमें से कई सेलेब्स ने अपने हाउस हेल्प को छुट्टी दे दी और अब वो खुद ही अपने घर का काम कर रहे हैं। हाल ही में कटरीना कैफ का एक वीडियो आया था जिसमें वो बर्तन धोती हुई नजर आई थीं। कटरीना के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा है कि तुमने मेरा आइडिया चुरा लिया।

'तुमने मेरा आइडिया चुरा लिया', दीपिका पादुकोण ने लगाया आरोप, कटरीना कैफ ने दिया ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farah Khan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अब अपने घरों में कैद हैं। इस खाली समय में लोग मनोरंजन के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इसी दौर गुजर रहे हैं। इस समय ज्यादातर सितारे सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर कुछ सेलेब्स घर का काम करते हुए वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं तो वहीं कुछ वर्कआउट की वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता और निर्देशक फराह खान इन वीडियो को देख-देखकर परेशान हो गई हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी को फटकार लगाई है।

बॉलीवुड स्टार्स की वर्कआउट वीडियोज देख फराह खान को आया गुस्सा, फटकार लगाते हुए दी ये धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें