फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Kids: लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं ये स्टार किड्स, मिथुन दा और संजू बाबा की बेटी भी लिस्ट में शामिल

Thu, 04 Aug 2022 03:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इदा अली, अलाविया जाफरी, दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के सितारे की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में सभी जानना चाहते हैं और वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं उनके बच्चे भी खबरों में बने रहते हैं। लेकिन कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं, जो अपने मां-बाप की तरह सुर्खियों में रहना पसंद नहीं करते। ये स्टार किड्स खुद को लाइमलाइट से कोसों दूर रखते हैं। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार किड्स से मिलवाते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं पर स्पॉटलाइट में नहीं दिखते।
विज्ञापन

2 of 6
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
दिशानी चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। दिशानी अपने ग्लैमरस स्टाइल से सभी का दिल जीत लेती हैं। वह खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। बता दें कि दिशानी मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिशाला दत्त
संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त फिल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। त्रिशाला यूएस में साइकोथेरेपिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। त्रिशाला खुद भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वह बॉलीवुड में कदम नहीं रखना चाहतीं।

4 of 6
इदा अली - फोटो : Instagram
इदा अली
फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की बेटी इदा अली भी खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। इदा एक फिल्म निर्माता बनने की ख्वाहिश रखती हैं। अली अपनी पहली शॉर्ट फिल्म लिफ्ट लिखी और निर्देशित की। वहीं, इदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
अलाविया जाफरी - फोटो : Instagram
अलाविया जाफरी
जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी यूं तो फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। अलाविया अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाक्य, अकीरा, फरहान अख्तर - फोटो : Instagram
शाक्य और अकीरा
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पूर्व पत्नी अधुना की दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं। फरहान की बड़ी बेटी शाक्य को अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अलग-अलग स्टाइल में फोटो शेयर करती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें