बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी रहती है। इंडस्ट्री में कंगना रणौत और करण जौहर के बीच इस मुद्दे पर अक्सर तीखी जुबानी जंग भी होती है। करण पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वह इंडस्ट्री में स्टार किड्स को ही लॉन्च कर नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। स्टार किड्स को आसानी से फिल्में मिलने और अवॉर्ड्स मिलने पर अक्सर नेपोटिज्म की बहस शुरू हो जाती है। ये स्टार किड्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन स्टार किड्स पर नेपोटिज्म ठप्पा लगाकर उन्हें ट्रोल किया जाता है, उनके माता-पिता भी स्टार किड्स ही हैं। 90 के दशक के जिन सितारों पर आप भर-भर कर प्यार बरसाते हैं, वह भी स्टार किड्स हैं, लेकिन कभी उन सितारों पर नेपोटिज्म का ठप्पा नहीं लगा। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो स्टार किड्स होकर भी नेपोटिज्म के दायरे में नहीं आए।