फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star kids: बॉलीवुड के इन स्टारकिड्स पर कभी नहीं लगा नेपोटिज्म का आरोप, फैंस ने भी पलकों पर बिठा खूब दिया प्यार

Tue, 16 Apr 2024 12:46 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सलमान खान, अजय देवगन, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी रहती है। इंडस्ट्री में कंगना रणौत और करण जौहर के बीच इस मुद्दे पर अक्सर तीखी जुबानी जंग भी होती है। करण पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वह इंडस्ट्री में स्टार किड्स को ही लॉन्च कर नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। स्टार किड्स को आसानी से फिल्में मिलने और अवॉर्ड्स मिलने पर अक्सर नेपोटिज्म की बहस शुरू हो जाती है। ये स्टार किड्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन स्टार किड्स पर नेपोटिज्म ठप्पा लगाकर उन्हें ट्रोल किया जाता है, उनके माता-पिता भी स्टार किड्स ही हैं। 90 के दशक के जिन सितारों पर आप भर-भर कर प्यार बरसाते हैं, वह भी स्टार किड्स हैं, लेकिन कभी उन सितारों पर नेपोटिज्म का ठप्पा नहीं लगा। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो स्टार किड्स होकर भी नेपोटिज्म के दायरे में नहीं आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की। काजोल ने खुद अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली अभिनेत्री काजोल एक स्टार किड ही हैं। काजोल बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी अदाकारी पर कभी भी दर्शकों ने सवाल खड़े नहीं किए हैं। काजोल पर कभी भी नेपोटिज्म का ठप्पा नहीं लगा।
विज्ञापन

3 of 9
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का। काजोल के पति अजय भी एक स्टार किड ही है। वह भी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अजय बॉलीवुड के मशहूर एक्शन निर्देशक वीरू देवगन के बेटे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्हें कभी भी ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा और न ही उनके ऊपर कभी नेपोटिज्म का आरोप लगा। हालांकि, अभिनेता की बेटी नीसा देवगन पर नेपोटिज्म का ठप्पा लग चुका है और उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है।

4 of 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। सलमान ने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई और आज इंडस्ट्री पर राज करने वाले सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं। सलमान का पूरा परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। सलमान भी एक स्टार किड हैं। सुपरस्टार के पिता सलीम खान इंडस्ट्री के प्रसिद्ध स्क्रिप्ट राइटर और निर्देशक हैं। वहीं, भाईजान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। सलमान खान ने सलीम खान की पहचान का फायदा न उठाते हुए अपने दम पर इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं और लोगों के दिलों पर राज किया।
विज्ञापन

5 of 9
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेता ने कई दमदार किरदार निभाते हुए दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ी। इंडस्ट्री के खलनायक संजू बाबा भी एक स्टार किड हैं, लेकिन इस कारण उन्हें कभी भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा और वह अपने दम पर खुद को साबित करने में कामयाब रहे। संजय दत्त बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता और अभिनेत्री सुनील दत्त और नरगिस के बेटे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह भी एक स्टार किड हैं, जो आज तक इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। रणबीर ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। स्टार किड होते हुए भी कभी उन्हें नेपोटिज्म की बहस का शिकार नहीं बनना पड़ा। रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने कई दमदार किरदार निभाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ी है। 90 के दशक में रोमांटिक हीरो बनकर उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। अब वह एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। शाहिद भी एक स्टार किड हैं, लेकिन कभी भी उन पर नेपोटिज्म का आरोप नहीं लगा है। शाहिद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर के बेटे हैं।

8 of 9
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। वह इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता राकेश रोशन के बेटे हैं। राकेश रोशन ने कई सितारों को इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई है, लेकिन उनके बेटे ऋतिक ने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई और खुद को साबित किया। दमदार अभिनय के साथ-साथ शानदार डांस से भी उन्होंने दर्शकों के दिल पर राज किया।
विज्ञापन

9 of 9
करीना कपूर, करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा-करीना
इस लिस्ट में कपूर बहने करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी शामिल हैं। दोनों बहने भी स्टार किड हैं। वे मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर की बेटियां हैं। करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खुद अपने दम पर कदम रखा और अपनी पहचान बनाई। दरअसल, अभिनय में करियर बनाने के लिए करिश्मा ने अपनी पढ़ाई तक बीच में छोड़ दी थी। उन्हें अभिनय में करियर बनाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहीं और दमदार अभिनय के दम पर कई हिट फिल्में दीं। ऐसे ही अपनी बहन की तरह करीना कपूर भी इंडस्ट्री में आईं और कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई। दोनों बहनों पर कभी भी नेपोटिज्म का ठप्पा नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें