फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Kids Trolling: ट्रोलिंग के शिकार हो चुके हैं ये स्टारकिड्स, कोई कपड़ों तो कोई फिगर के चलते रहा निशाने पर

Sun, 19 Mar 2023 07:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ये स्टार किड्स हुए ट्रोल - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में एक तरफ सेलेब्स के काम की तारीफ होती है। वहीं, उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। ट्रोलिंग की मार केवल स्टार्स पर ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों पर भी कई बार पड़ चुकी है। अक्सर स्टारकिड्स सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों को लेकर ट्रोल होते नजर आते हैं। स्टारकिड्स अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जिसके बाद ट्रोल्स अचानक उन पर टूट पड़ते हैं। चलिए जानते हैं उन स्टारकिड्स के बारे में, जो किसी न किसी वजह से ट्रोल हुए।
विज्ञापन

2 of 6
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
नीसा देवगन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है नीसा देवगन का। अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। आलम यह है कि नीसा कोई भी तस्वीर साझा करें, ट्रोल्स हमेशा उन्हें टारगेट करने के लिए तैयार रहते हैं। मुंबई के इवेंट्स और पार्टियों में नीसा को स्पॉट किया जाता है, जहां वह कई बार अपने कपड़ों की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो चुकी हैं। न्यू ईयर पार्टी में भी नीसा को कपड़ों के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। हाल ही में अजय ने अपनी बेटी के ट्रोल होने पर बात करते हुए कहा था कि वह उन्हें समझाते हैं कि इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता, इसलिए इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: रानी की फिल्म को नहीं मिला शनिवार का फायदा, दूसरे दिन इतनी रही कमाई
विज्ञापन

3 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है अभिनेत्री जान्हवी कपूर का। जान्हवी अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। अपने कपड़ों को लेकर और बिकिनी पहनने को लेकर तो वह कई बार ट्रोल हुई हैं। एक बार तो उनके कपड़ों की तुलना उर्फी से कर दी गई थी। वहीं, एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जान्हवी ने अचानक खाना शुरू कर दिया था, जिस पर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। ट्रोल्स ने उन्हें लताड़ लगाते हुए कहा था कि मीडिया के सामने अचानक खाना उन्हें शोभा नहीं देता है।

Filmy Wrap: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और स्टैन के लाइव शो में हंगामा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 6
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरा खान

आमिर खान की बेटी इरा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इरा भी अपने कपड़ों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। सबसे ज्यादा वह तब ट्रोल हुई थीं, जब उन्होंने बिकिनी पहनकर अपना जन्मदिन मनाया था और परिवार के साथ केक काटा था। इसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल हुई थीं। साथ ही, वह अपनी सगाई पर भी ट्रोल हो चुकी हैं।

NTR30 : साउथ डेब्यू को लेकर जान्हवी कपूर ने कही यह बात, बोलीं- जूनियर एनटीआर के साथ काम करना हमेशा से रहा सपना
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान यूं तो अपनी क्यूटनेस और दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन खुद को वह ट्रोल होने से नहीं बचा पाईं। दरअसल, सारा को भी कई बार बिकिनी और कपड़ों को लेकर ट्रोल होना पड़ा। एक बार सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पैपराजी के सामने पोज देती नजर आई थीं, तब ट्रोल्स को अभिनेत्री का बात करने का तरीका पसंद नहीं आया था, जिसकी वजह से वह ट्रोल हुई थीं।

Zwigato Box Office Collection: ज्विगाटो को नहीं मिल रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कपिल का जादू बेअसर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे

इस लिस्ट में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी शामिल हैं। अनन्या पांडे तो कपड़ों के साथ-साथ अपनी बॉडी को लेकर भी ट्रोल होती हैं। जब भी वह कोई फोटो शेयर करती हैं तो ट्रोल्स उनके पीछे पड़ जाते हैं और उन्हें ठीक से कुछ खाने-पीने की नसीहत तक दे डालते हैं। दरअसल, अनन्या को उनके पतले फिगर के लिए खूब ट्रोल किया जाता है। अभिनेत्री इस बात का खुलासा इंटरव्यू के दौरान कर चुकी हैं कि उन्हें कई बार फिगर फ्लॉन्ट करने पर ट्रोल किया जाता है। कमेंट में लोग उन्हें कुपोषण का शिकार बताते हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें गरीब स्टारकिड कहकर ट्रोल करते हैं।

Sonali Kulkarni: सोनाली ने महिलाओं को 'आलसी' कहने पर मांगी माफी, वीडियो वायरल होने पर बुरी तरह हुई थीं ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें