फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Star Kids: राशा से लेकर शनाया तक इस साल डेब्यू करेंगे ये स्टारकिड्स, जानें कहां तक की है पढ़ाई

Tue, 07 Jan 2025 02:49 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल कई स्टार किड्स बॉलीवुड में ड्ब्यू करने जा रहे हैं। इस सितारों के साल 2025 में डेब्यू से पहले आपको बताते हैं उनके क्वालिफिकेशन के बारे में।
विज्ञापन
1 of 8
इस साल डेब्यू करने जा रहे स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल 2025 में कई बॉलीवुड स्टार किड्स बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इन स्टार किड्स के एजुकेशन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम
राशा थडानी
बॉलीवुड की दुनिया में 'आजाद' फिल्म से डेब्यू करने जा रही राशा ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की पढ़ाई साल 2021 में पूरी की है। वे अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
शनाया कपूर
शनाया कपूर भी इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 में उनकी फिल्म वृषभा और आंखों की गुस्ताखियां रिलीज होने वाली हैं। एजुकेशन की बात करें तो मुंबई के इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग की है। शनाया वर्तमान में लंदन के इस विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र में कला स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। शनाया अपनी पहली फिल्म में लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा के साथ काम करने वाली हैं।

4 of 8
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi
इब्राहिम अली खान
सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान सरजमीं से डेब्यू करेंगे। इब्राहिम ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से ग्रेजुएशन कर फिल्म मेकिंग में डिग्री ली।
विज्ञापन

5 of 8
आजाद फिल्म पोस्टर, अमान देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमान देवगन
अजय देवगन के भांजे अमान देवगन भी राशा के साथ फिल्म आजाद से डेब्यू करने जा रहे हैं। अमान ने मुंबई के स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने नेब्रास्का विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर तथा मिशिगन विश्वविद्यालय के रॉस स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री ली।
विज्ञापन

6 of 8
सिमर भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
सिमर भाटिया
अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी डेब्यू करने को तैयार है। सिमर ने मुंबई के स्कूल से स्कूलिंग की। उनकी आगे की पढ़ाई की डिटेल्स अभी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहान पांडे
अहान पांडे मोहित सूरी की फिल्म से डेब्यू करेंगे। अहान ने मुंबई के ओबेरॉय स्कूल से पढ़ाई की और फिर ग्रेजुएशन किया। वे दो फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक रह चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
वीर पहाड़िया
'स्काई फोर्स' से डेब्यू कर रहे वीर पहाड़िया ने भी धीरूभाई अंबानी के स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद बॉस्टन के कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री भी ले चुके हैं। उन्होंने ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट में बी.ए. की पढ़ाई की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें