बॉलीवुड में इन दिनों कॉमेडी स्टार्स की जगह स्टैंडअप कॉमेडियंस ने ले ली है। फिल्मों में कई सारे स्टैंडअप कॉमेडियंस आ गए हैं, जिन्होंने यूट्यूब से बड़े पर्दे तक का सफर तय कर लिया। आइए आपको बताते हैं इन्ही के नाम।
'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई कॉमेडियन किसी फिल्म में नजर आया हो। इससे पहले भी कई स्टैंडअप कॉमेडियन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं पहले जो कॉमेडी स्टार्स होते थे, उनकी जगह स्टैंडअप कॉमेडियंस ने ले ली है।
विज्ञापन
2 of 6
वीर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
वीर दास
कॉमेडियन वीर दास अपनी फिल्मों से फैंस को प्रभावित कर चुके हैं। उन्होंने डेली बेली, बदमाश कंपनी, गो गोवा गौन, मस्तीजादे और लव आज कल जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। वीर दास ने स्टैंडअप कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
3 of 6
बस्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव बस्सी
कॉमेडियन अभिनव बस्सी अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से सबको हंसाते हैं। इसके अलावा वे 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। अभिनव बस्सी इन दिनों विवाद में चल रहे इंडियाज गॉट लैटेंट शो में भी नजर आ चुके हैं।
मुनव्वर फारूकी
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' में पाइरेसी की दुनिया के बादशाह के रोल में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज की कहानी फरहान पी जाम्मा ने लिखी है, और वही इसके डायरेक्टर हैं। मुनव्वर को बिग बॉस शो के कारण भी काफी प्रसिद्धी मिली है।
विज्ञापन
5 of 6
आदित्य कुलश्रेष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम:
आदित्य कुलश्रेष्ठ
कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ 'लवयापा' में नजर आए थे। वे खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म में कॉमेडियन की भूमिका निभा चुके हैं। फिल्म में उनके किरदार को लेकर भी काफी चर्चा हुई। इस फिल्म में रोमांटिक कॉमेडी में आशुतोष राणा और कीकू शारदा भी नजर आए।
सुनील पाल
कॉमेडियन सुनील पाल को भी फिल्मों में देखा जा चुका है। उन्हें हमेशा ही लोगों को हंसाने के लिए याद किया जाता है। उनकी अभिनीत फिल्मों की लिस्ट में फिर हेरा फेरी, अपना सपना मनी मनी, बॉम्बे टू गोवा और क्रेजी 4 का नाम शामिल है।