फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Rona: 'ऐसी फिल्म बनाने के लिए हिम्मत की जरूरत..', 'विक्रांत रोणा' देख राजमौली ने क्यों कही ये बात

Sun, 31 Jul 2022 03:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एसएस राजामौली-किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' ने बॉक्स ऑफिस पर एक ठोस शुरुआत की है। इस फिल्म ने दो दिनों में 38 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ सेलेब्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्में बनाने वाले एसएस राजामौली ने भी विक्रांत रोणा की प्रशंसा करते हुए इसे 'शानदार' बताया है। साथ ही उन्होंने सुदीप को इसकी सफलता के लिए बधाई भी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
राजामौली ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'विक्रांत रोणा की सफलता पर किच्चा सुदीप को बधाई। इस तरह की फिल्म में निवेश करने के लिए हिम्मत और विश्वास की जरूरत होती है। आपने निवेश किया और अब यह आपको वापस मिल रहा है। फिल्म का प्रीक्लाइमैक्स शानदार था।'
विज्ञापन

3 of 4
ईगा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजामौली ने 2012 की फिल्म ईगा का निर्देशन किया था इस फिल्म में किच्चा सुदीप ने निगेटिव रोल निभाया था। वहीं, 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग में भी वह एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। राजामौली की तारीफ से सुदीप के फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं। राजामौली के इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। कई प्रशंसकों ने कहा कि राजामौली की मान्यता से पता चलता है कि फिल्म कितनी अच्छी है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
'विक्रांत रोणा' - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। फिल्म में निरुप भंडारी, नीता अशोक और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। यह फिल्म 95 करोड़ के बजट के साथ, अब तक की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्मों में से एक है। 29 जुलाई को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छी कमाई कर रही है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें