एसएस राजामौली हमेशा से बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। राजामौली के लिए कहा जाता है कि किसी भी फिल्म के साथ उनका नाम ही काफी है। बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके राजामौली के फैंस उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फैंस के इंतजार पर विराम लगाते हुए राजामौली पहले ही बता चुके हैं कि वो साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक पैन इंडिया फिल्म लेकर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के जॉनर का खुलासा किया है। राजामौली एक बार फिर बाहुबली और आरआरआर जैसा धमाका करने जा रहे हैं।