फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: आरआरआर की टीम पहुंची गुजरात, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने प्रमोशन करने वाली बनी पहली फिल्म

Sun, 20 Mar 2022 03:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
RRR team - फोटो : insta-rrrmovie
साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' रिलीज होने में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में मेकर्स फिल्म को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। राजामौली, जूनियर एनटीआर और एक्टर राचरण समेत पूरी आरआरआर की टीम फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है, इसी सिलसिले पूरी टीम हाल ही में गुजरात पहुंची और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने फिल्म का प्रमोशन किया। इसी के साथ फिल्म आरआरआर पहली ऐसी फिल्म भी बन गई, जिसका प्रमोशन 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के सामने किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
jr Ntr, Rmacharan - फोटो : insta-rrrmovie
फिल्म आरआरआर का टीम प्रमोशन करने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंची थी। इस दौरान निर्देशक एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और एक्टर रामचरण को एक दूसरे के साथ हाथ मिलते भी देखा गया। राजामौली मीडिया से भी मुखातिब हुए। यह एक मेगा बजट फिल्म हैं इसलिए इससे सितारों और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज से पहली हर चीज पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
RRR movie - फोटो : insta-rrrmovie/instantbollywood
इस दिन रिलीज होगी फिल्म RRR-
हाल ही में फिल्म आरआरआर का सेलिब्रेशन एंथम गाने का छोटा सा प्रोमो शेयर किया गया थी जिसमें देशभक्ती का भरपूर रंग देखने को मिला था। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और प्रोमों ने एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी थी। हालांकि  अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है और 25 मार्च 2022 को आरआरआर सिनेमाघरों में छा जाने को तैयार है।
विज्ञापन

4 of 4
RRR movie - फोटो : insta
फिल्म में दिखेगा देशभक्ति का रंग-
अगर बात कहानी की करें यह फिल्म 1920 के समय पर आधारित है। फिल्म में क्रांतिकारी अल्लूरी और कोमाराम की कहानी को दर्शाती है, जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें