एस एस राजामौली
बड़े स्तर पर हो रही तैयारी
महाभारत अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा यह खुशी की बात है, लेकिन इससे भी ज्यादा दिलचस्पी की बात यह है कि इसे 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके निर्देशक एसएस राजामौली बना रहे हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बहुत बड़े स्तर पर दिखाने की जिम्मेदारी ली है। इस बात से दर्शक बेहद उत्साहित हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह राजामौली की खासियत है कि वह सिर्फ किसी कहानी को शानदार अंदाज में पर्दे पर पेश ही नहीं करते, बल्कि कोई भी प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उस पर गहन रिसर्च करते हैं। राजामौली की फिल्मों में जबरदस्त इफैक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। अब जब महाभारत की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की बात है तो एक हालिया बातचीत के दौरान राजामौली ने इस संदर्भ में चल रही तैयारियों पर खुलकर चर्चा की।