फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की शमशेरा के आगे राजमौली ने छोड़ा मैदान, अब इस महीने रिलीज होगी आरआरआर

Sat, 18 Jan 2020 05:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शमशेरा, आरआरआर - फोटो : Social Media
साल 2020 की यशराज फिल्म्स की पहली फिल्म शमशेरा का असर फिल्म इंडस्ट्री में दिखना शुरू हो गया है। संजू के बाद रणबीर कपूर की ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म में संजय दत्त एक खतरनाक विलेन बने हैं और वॉर में अपने हुस्न का जादू बिखेर चुकीं वाणी कपूर इस बार बिल्कुल देसी अंदाज में इस फिल्म में दिखने वाली हैं। फिल्म की एडीटिंग शुरू हो चुकी है और जैसे जैसे इसकी खबरें बाहर आ रही हैं। दिग्गजों ने शमशेरा के सामने मैदान छोड़ना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
shamshera - फोटो : social media
पिछले हफ्ते तक की गणित के हिसाब से जुलाई के आखिरी हफ्ते में तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी हैं। रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की शमशेरा का मुकाबला करने का दम अनीस बज्मी निर्देशित कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 तो कर ही रही है, सबकी निगाहें लगीं हैं बाहुबली सीरीज से चर्चित हुए निर्देशक एस एस राजमौली की फिल्म आरआरआर पर। ये फिल्म शमशेरा से एक दिन पहले रिलीज होनी तय हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
RRR - फोटो : social media
लेकिन, शनिवार को पूरे दिन इंडस्ट्री में इस बात से हलचल मची रही कि राजमौली ने अपनी फिल्म मॉनसून के इस महामुकाबले से हटा ली है। आरआरआर में भारतीय सिनेमा के तमाम बड़े सितारे मौजूद हैं। साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट के भी अहम किरदार हैं। सूत्र बताते हैं कि फिल्म अब जुलाई 2020 में रिलीज नहीं होगी।
विज्ञापन

4 of 4
RRR - फोटो : instagram
इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक आरआरआर के निर्माताओं ने ये फैसला बॉक्स ऑफिस पर यशराज फिल्म्स से सीधे टक्कर लेने से बचने के लिए किया है। यशराज फिल्म्स का देश और विदेश में फिल्म वितरण का अपना तगड़ा नेटवर्क है। इसी नेटवर्क के बूते इनकी पिछली फिल्म वॉर देश के हर सिनेमाघर तक पहुंचने में कामयाब रही और पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी। राजमौली अब अपनी फिल्म को अक्टूबर महीने में रिलीज करने के फेर में हैं। अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर को रैम्बो, सत्यमेव जयते 2 और तूफान रिलीज हो रही हैं। बाकी पूरे महीने के सारे शुक्रवार अभी तक खाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें