आज 'बाहुबली 2' को सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने वाली और पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म के लोग आज भी गुणगान करते हैं..और करें भी क्यों ना ? इस फिल्म में एक भी ऐसी चीज नहीं थी जिसने लोगों को अपना मुरीद ना बनाया हो।
हर सीन इसका लाजवाब था जिसमें कोई किसी खामी के बारे में सोच भी नहीं सकता, लेकिन इस फिल्म की जान कहे जाने वाले एक सीन में इतनी बड़ी चूक हुई थी जिसके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे।
पढ़ें - B'Day Spl: सांवली-सलोनी काजोल ने अपने दम पर बनाई बॉलीवुड में पहचान
विज्ञापन
2 of 6
'बाहुबली 2' के एक सीन में सेनापति का सिर काटते बाहुबली
ये वही सीन था जब भरे दरबार में माहेष्मती के राजा भल्लालदेव के सामने जंजीरों में जकड़ी देवसेना की पेशी होती है जिसमें बाहुबली देवसेना से कहते हैं, 'औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं, काटते हैं उसका गला'।
पढ़ें - इस सुपरस्टार के लिए पागल थे लोग, साइन करने के लिए टॉयलेट के बाहर भी खड़े रहते थे निर्माता-निर्देशक
विज्ञापन
3 of 6
बाहुबली 2
अमरेंद्र बाहुबली देवसेना को ये बात बोलते हुए सेनापति का गला धड़ से अलग कर देते हैं जिसके बाद सेनापति निढाल होकर गिर जाता है। उस सीन में जमीन पर कहीं भी खून गिरा हुआ नजर नहीं आता।
पढ़ें - हीरोइन को देख दिलीप कुमार की बिगड़ गई थी नीयत, बार बार इस सीन को करते रहे शूट
4 of 6
जमीन पर पड़ा धड़ और सिर साफ दिख रहे हैं लेकिन खून कहीं नहीं
इस सीन को फिल्म के सबसे बेहतरीन सीन्स में एक माना जाता है। इसी सीन ने सिनेमाघरों में लोगों का दिल जीत लिया था और खड़े होकर तालियां और सीटियां बजाने को मजबूर कर दिया था। लेकिन इसी सीन में इतनी बड़ी चूक हो गई कि किसी का ध्यान ही नहीं गया।
पढ़ें - किशोर कुमार को अपनी मौत का पहले से हो गया था आभास, किया था चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
5 of 6
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
वैसे इस तरह की गलती सिर्फ 'बाहुबली 2' में ही नहीं है। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी इसी तरह की गलतियां सामने आईं। ऐसा ही एक सीन था जिसमें देवसेना भल्लालदेव की चिता को जलाने के लिए लकड़ियां बीनकर एक गड्ढे में इक्टठा करती रहती है। किसी को समझ नहीं आया था कि जहां देवसेना को जंजीरों में बांधकर रखा गया था वहां कोई लकड़ी नहीं थी तो फिर देवसेना के पास इतनी लकड़ियां आ कहां से रही थीं ?
पढ़ें - आखिरी वक्त में ऐसी हालत हो गई थी अमजद खान की, चलना-फिरना भी हो गया था बंद