डायरेक्टर एसएस राजामौली की मल्टीस्टारर मूवी RRR को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस फिल्म का ऐलान जब से हुआ है, इससे जुड़ी कोई न कोई खबर लगातार सामने आ रही है। बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके राजमौली इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम सहित 10 भाषाओं में रिलीज करेंगे।