फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK Dialogues: शाहरुख खान ने पेश की दिल, दोस्ती और प्यार की मिसाल, इन 10 डायलॉग से बयां किए बड़े-बड़े जज्बात

Sat, 02 Nov 2024 10:10 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान के कई चर्चित डायलॉग भी हैं, जो उनके प्रशंसकों की जुबां पर छाए रहते हैं।आइए किंग खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके कुछ आइकॉनिक और क्लासिक डायलॉग पर गौर फरमा लेते हैं-
 
विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख के चाहने वाले न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के हर एक कोने में है। सुपरस्टार भी अपने स्टारडम का नमूना समय समय पर पेश करते रहते हैं। हाथों के आइकॉनिक जेस्चर के साथ ही शाहरुख शब्दों के सटीक बाण से भी दर्शकों के दिलों को छू जाते हैं। शाहरुख खान ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिसमें उनका अलग-अलग किरदार और अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया है। इतना ही नहीं शाहरुख के कई चर्चित डायलॉग भी हैं, जो उनके प्रशंसकों की जुबां पर छाए रहते हैं। आइए किंग खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके कुछ आइकॉनिक और क्लासिक डायलॉग पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- दिल तो पागल है

डायलॉग- 'राहुल...नाम तो सुना होगा?'

साल 1997 में आई फिल्म 'दिल तो पागल है' का यह डायलॉग उनके प्रशंसकों की जुबां पर छाया रहता है। शाहरुख खान के लिए ये नाम काफी लकी रहा है। 
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- ओम शांति ओम

डायलॉग- 'कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की कोशिश में लग जाती है'

यह डायलॉग प्यार करने वालों में उम्मीद की किरण जगाती है। साथ ही इसे कहने का शाहरुख खान का अंदाज कोई नहीं भूल सकता। 

4 of 11
शाहरुख खान डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- बाजीगर

डायलॉग- 'कभी कभी कुछ जीतने के लिए कुछ हारना भी पड़ता है और हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं'

हार के बाद जीत का एहसास अलग ही होता है और इस जज्बे को शाहरुख खान का यह डायलॉग बखूबी जिंदा रखता है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- कुछ कुछ होता है 

डायलॉग- 'हम एक बार जीते हैं, हम एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है और प्यार..एक ही बार होता है'

शाहरुख खान ने इस डायलॉग के जरिए प्यार का अर्थ समझाया है। साथ ही साफ किया है कि जिंदगी में प्यार सिर्फ एक ही बार होता है। 

 
विज्ञापन

6 of 11
शाहरुख खान डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

डायलॉग- 'कोई बात नहीं सेनोरिटा...बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं'

शाहरुख खान का ये डायलॉग उनके प्रशंसकों की जुबां पर चढ़ा रहता है। इसका इस्तेमाल लोग रोजाना जिंदगी में भी खूब करते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- डर

डायलॉग- 'आई लव यू क-क-क-क-क किरण'

आई लव यू क-क-क-क-क किरण' डायलॉग के साथ ही शाहरुख खान ने अपने अपने हटके अंदाज का भी शानदार प्रदर्शन किया था। 

8 of 11
शाहरुख खान डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- डंकी

डायलॉग- हिचकी आती है तो पानी पी लेता हूं मैं, कोई याद करेगा, ये भ्रम छोड़ दिया मैंने

कभी-कभी चीजें वैसी होती नहीं हैं जैसा हम उन्हें सोच लेते हैं। इसलिए हर बार गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। 

9 of 11
शाहरुख खान के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- जवान

डायलॉग- मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं...ये खुद से पूछना, क्योंकि मैं भी आप हूं

 

10 of 11
शाहरुख खान के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- जवान 

डायलॉग- बेटे को हाथ लगाने से पहले..बाप से बात कर
विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म- पठान

डायलॉग- जो पत्ते मिलते हैं उनसे बाजी खेलनी पड़ती है और इस बाजी में सारे इक्के मेरे हाथ में है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें