फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 करोड़ रुपए फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस थीं श्रीदेवी, सलमान-शाहरुख को भी इनसे लगता था डर

Sun, 25 Feb 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
श्रीदेवी
श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। वहां उन्हें हार्ट अटैक आया और 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। जिस समय श्रीदेवी ने आखिरी सांस ली उस वक्त उनके साथ परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बोनी कपूर और खुशी कपूर मुंबई लौट आए थे। श्रीदेवी अपनी बहन श्रीलता के पास रुक गई थीं।
विज्ञापन

2 of 8
श्रीदेवी
अब श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के भारत आने का हर कोई इंतजार कर रहा है। खबरों की मानें तो प्राइवेट जेट से रात 1 बजे तक शव मुंबई आएगा और कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड के सितारों से लेकर राजनेता तक सदमे में हैं। श्रीदेवी का स्टारडम आखिरी समय तक कायम रहा।
विज्ञापन

3 of 8
श्रीदेवी
भतीजे मोहित मारवाह की शादी में श्रीदेवी बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। महज 4 साल की उम्र में एक तमिल फिल्म में एक्टिंग की थी। इसके बाद 1976 में आई तमिल फिल्म 'मुंदरू मुदिची' से डेब्यू किया था। 



 

4 of 8
श्रीदेवी
इसके बाद से श्रीदेवी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। तमिल, तेलुगु फिल्मों के अलावा वो बॉलीवुड की भी फेवरेट बन गईं। बॉलीवुड में श्रीदेवी की पहली फिल्म 'सोलहवां सावन' से की थी। यह फिल्म 1979 में आई थी। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में श्रीदेवी का जादू ऐसा था कि न सिर्फ हीरोइन बल्कि हीरो भी इनसिक्योर फील करते थे।



 
विज्ञापन

5 of 8
श्रीदेवी
उस दौर में हीरो मोटी फीस लिया करते थे। लेकिन श्रीदेवी ऐसी पहली एक्ट्रेस थी जिन्होंने मेकर्स से 1 करोड़ रुपए फीस मांगी थी। 80 और 90 के दशक में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर श्रीदेवी को फिल्में हिट कराने का सबसे बड़ा फॉर्मूला मानते थे। 1 करोड़ रुपए फीस लेने वाली श्रीदेवी पहली एक्ट्रेस थीं।



 
विज्ञापन

6 of 8
श्रीदेवी
इतना ही नहीं श्रीदेवी इंडस्ट्री की ऐसी पहली एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने लिए वैनिटी वैन बनवाई थी। उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन देखी थी। उस वक्त एक ही वैनिटी मुंबई में हर जगह शूटिंग के लिए जाया करती थी। ऐसे में श्रीदेवी ने अपने लिए पर्सनल वैनिटी वैन बनवाई थी।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीदेवी
वैनिटी वैन को लेकर श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'कभी गांव में अगर शूट करना होता था तो कॉस्टयूम बदलने के लिए वहां मौजूद क्रू की सारी लड़कियां, सीनियर एक्ट्रेस और बाकी सभी महिलाएं कपड़े का घेरा बनातीं और फिर कपड़े बदलने होते थे। बार-बार कॉस्टयूम बदलने के दौरान काफी परेशानी होती थी और समय भी बर्बाद होता है।
विज्ञापन

8 of 8
श्रीदेवी
कभी-कभी लोग गांव में किसी के घर पर रिक्वेस्ट करते थे तो वे लोग जगह देते थे। इसी कारण उन्होंने अपने लिए वैनिटी वैन बवनाई थी। अब तो बॉलीवुड के सभी स्टार्स के पास वैनिटी वैन है। अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन बेटी की पहली फिल्म देखने के लिए वो जिंदा नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें