बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है। बता दें कि श्रीदेवी दुबई में भांजे मोहित मारवाह की वेडिंग अटेंड करने गईं थीं। वहीं पर अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
2 of 4
अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई बार ऐसी फिल्मों को ठुकराया जो रिलीज होने पर इतिहास रचा...पहली महिला सुपरस्टार के रूप में चर्चित श्रीदेवी को बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी का रोल ऑफर किया गया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इसके बाद ये रोल राम्या कृष्णन को दिया गया जिन्होंने इसे बखूबी निभाया।
विज्ञापन
3 of 4
इसी को लेकर जब श्रीदेवी से पूछा गया था कि उन्होंने शिवगामी के रोल के लिए मना क्यों कर दिया था तो इस पर उन्होंने कहा था, 'किसी और एक्टर ने इस रोल को निभाया और दोनों वर्जन रिलीज और सुपरहिट हुए। इसलिए अब इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं बनता।'
वही अगर बात ‘बाहुबली’ के निर्देशक राजामौली की बात मानें तोह श्रीदेवी ने इस फिल्म के लिए मेकर्स के सामने 6 करोड़ की डिमांड रखी थी जबकि राम्या कृष्णन को इस रोल के लिए केवल ढ़ाई करोड़ रुपये दिए गए। इसलिए श्रीदेवी ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।