फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन के साथ उस लिपलॉक को याद कर आज भी सिहर उठती हैं श्रीदेवी, निर्देशक ने दिया था ऐसा धोखा

Sat, 20 May 2017 08:20 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 13
श्रीदेवी
जब बात 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली हीरोइनों की हो तो सबसे पहले नाम श्रीदेवी का ही आता है और आए भी क्यों ना ? आखिर वो हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार रही हैं। श्रीदेवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में ही कर दी थी।

जिस उम्र में बच्चा सही से खेलना और खाना सीखता है, पढ़ाई करता है, उस नन्ही सी उम्र में श्रीदेवी ऐसा काम कर रहीं थी कि हर कोई चकित था। छोटी-सी उम्र की इस प्रतिभा को यूं कौशल दिखाते हुए हर कोई अवाक था। 
विज्ञापन

2 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
श्रीदेवी को जैसा स्टारडम मिला शायद ही किसी और हीरोइन को मिला हो, लेकिन कई बार कुछ लोग इसी स्टारडम का फायदा उठाने की कोशिश भी करते हैं।

श्रीदेवी के साथ भी ऐसा ही हुआ और वो इसमें बुरी तरह फंस गईं थीं। एक फिल्म में उनके साथ जिस तरह का धोखा हुआ वैसा शायद ही किसी और के साथ हुआ हो।
विज्ञापन

3 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
बात 80 के दशक की है। उन दिनों श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सबसे मजबूत हीरोइन के तौर पर उभर चुकीं थीं। उन्हीं दिनों मिथुन चक्रवर्ती भी फिल्मी पर्दे पर राज कर रहे थे। मिथुन और श्रीदेवी दोनों ही 80 के उस दशक में टॉप स्टार्स में शुमार थे। दोनों को फिल्म 'गुरु' में साइन किया गया।

4 of 13
संजय दत्त श्रीदेवी
सफलता के मुकाम पर पहुंचकर शायद किसी हीरो या हीरोइन को किसी भी तरह से बोल्ड या किस सीन करने में कोई आपत्ति ना होती हो, लेकिन श्रीदेवी के साथ ऐसा नहीं था।
विज्ञापन

5 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
उन्होंने स्क्रीन पर हर तरह के किसिंग सीन से तौबा कर रखी थी। यहां तक कि वो रेप सीन फिल्माए जाने की भी खिलाफ थीं, लेकिन 'गुरु' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को ही निशाना बना लिया गया।
विज्ञापन

6 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
दरअसल इस फिल्म में श्रीदेवी और मिथुन के बीच एक बेहद बोल्ड लिपलॉक फिल्माया जाना था। चूंकि श्रीदेवी ऑनस्क्रीन किस करने के विरोध में थीं उन्होंने मना कर दिया। श्रीदेवी ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो ये सीन किसी भी हालत में शूट भी नहीं होने देंगी..
विज्ञापन

7 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
लेकिन उस फिल्म के निर्देशक उमेश मेहरा ने गहरी चाल चलते हुए किसी और के होठों को सीन में इस्तेमाल करते हुए श्रीदेवी और मिथुन का वो लिपलॉक शूट कर लिया..यानि चेहरा तो श्रीदेवी का ही रहा लेकिन होंठों को क्रॉप करके किसी और के होठों का इस्तेमाल किया गया।

8 of 13
sridevi
इसका जिक्र श्रीदेवी ने साल 1992 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।

बकौल श्रीदेवी, 'मेरे मना करने के बावजूद भी किसी और के होठों को क्रॉप कर उन्हें मेरे चेहरे पर लगा वो लिपलॉक सीन शूट कर लिया गया। वो मेरे लिए एक बुरा सपना था क्योंकि मेरे पेरेंट्स ने वो फिल्म देखी तो वो बहुत गुस्सा हो गए थे। निर्देशक उमेश मेहरा ने बचाव करने के बजाय उल्टा ये आरोप लगा दिया कि मैंने फिल्म में वाकई वो लिपलॉक किया है।'

9 of 13
श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती
'वो अनुभव मेरे अब तक के फिल्मी करियर का सबसे भयानक अनुभव रहा है। मैं ये समझ नहीं पा रही कि भला मैं क्यों उस इंसान को किस करूं जिसे में जानती तक नहीं और ना ही मैं किस कर सकती हूं।'

10 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
इस लिपलॉक पर खूब बवाल हुआ था। श्रीदेवी की जिंदगी में इतना बड़ा तूफान शायद पहले कभी नहीं आया होगा..लेकिन वक्त के साथ फिर सब ठीक हो गया। मिथुन के साथ श्रीदेवी की दोस्ती भी हो गई।

11 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
एक वक्त पर तो दोनों के रिश्ते इतने गहरे हो गए कि अफेयर का नाम तक दे दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन और श्रीदेवी शादी भी करने वाले थे। मिथुन शादीशुदा थे बावजूद इसके वो श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे।

12 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन और श्रीदेवी ने लगातार कई फिल्मों में एक साथ काम किया और वो सुपरहिट रहीं। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो दोनों ने चुपचाप शादी भी कर ली थी।
विज्ञापन

13 of 13
sridevi boney kapoor
जब योगिता को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने मिथुन को श्रीदेवी से दूर रहने की हिदायत दी। लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में जब बोनी कपूर आए तो और उथल-पुथल बढ़ गई..पर श्रीदेवी तो मिथुन के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उनके लिए बोनी कपूर को ही राखी बांध दी थी...और वो उन्हीं की पत्नी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें