अपनी अदाकारी से सबको दीवाना बनाने वाली श्रीदेवी फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के साथ इस रोमांटिक गीत को फिल्माने के बाद इस जगह की दीवानी हो गईं थी। आगे जानिए...
विज्ञापन
2 of 8
dehradun
नब्बे के दशक में बॉलीवुड की फिल्म फरिश्ते की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री श्रीदेवी उत्तराखंड के कैंपटी क्षेत्र में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने फिल्म के एक गाने के कुछ दृश्य फिल्माए थे।
विज्ञापन
3 of 8
dehradun
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन की खबर लगते ही पर्यटन नगरी कैंपटी में भी उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि वर्ष 1991 में निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म फरिश्ते में मौहम्मद अजीज और लता मंगेशकर की आवाज में गाए एक गाने 'तेरे बिना जग लगता है सूना' की शूटिंग कैंपटीफॉल की सुंदरवादियों में हुई थी
4 of 8
dehradun
इस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी 70 वर्षीय सालिक राम नौटियाल ने बताया कि फिल्म फरिश्ते के एक गाने की शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता विनोद खना कैंपटी आए थे।
विज्ञापन
5 of 8
dehradun
कैंपटीफॉल में प्राकृतिक झरने और झील नंबर एक में, कैंपटी स्थित गढ़वाल मंडल के भवन की छत पर अलग-अलग लोकेशनों में फिल्म फरिश्ते के एक गाने के सीन को शूट किया गया था। वर्ष 1991 में सालिक राम का कैंपटीफॉल पर फोटो स्टूडियो हुआ करता था।
विज्ञापन
6 of 8
dehradun
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के चेहरे पर कैंपटीफॅल की सुंदरवादियों की झलक साफ दिखाई दे रही थी। वह अपनी यूनिट के साथियों से यहां की सुंदरता की काफी तारीफ कर रही थीं। सालिकराम कहते है कि कैंपटी से श्रीदेवी की पुरानी यादे जुड़ी हैं।
विज्ञापन
7 of 8
dehradun
उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। श्रीदेवी के आकस्मिक निधन को स्थानीय लोगों ने फिल्म जगत को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि इसकी भरपाई मुश्किल है।
1979 से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाली श्रीदेवी ने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी है। जिनमें नगीना, चांदनी, चालबाज, मिस्टर इंडिया, लाडला समेत अन्य फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है।