फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: जब श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से कर दिया था मना

Sat, 11 Apr 2020 10:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi, amitabh bachchan - फोटो : social media
श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो अभी भी फैंस के दिलों में हैं। 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्हें बी-टाउन की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। जिस दौर में अमिताभ बच्चन अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे तब श्रीदेवी ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sridevi - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के साथ कोई अभिनेत्री काम करने से मना कर दे उस वक्त ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता था लेकिन श्रीदेवी ने ऐसा कई बार किया। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद दोनों ने साथ में केवल तीन ही फिल्में 'इंकलाब', 'आखिरी रास्ता' और 'खुदागवाह' में साथ काम किया। हालांकि 'इंग्लिश विंग्लिश' में अमिताभ बच्चन थे लेकिन उसमें उनका कैमियो था।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi - फोटो : social media
साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'अजूबा' में श्रीदेवी ने काम करने से मना कर दिया था। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। श्रीदेवी ने बताया था कि वह एक ही तरह के रोल दोबारा पर्दे पर नहीं करना चाहतीं। साथ ही उनका रोल फिल्म के हीरो से कम नहीं होना चाहिए।' 

4 of 5
Sridevi, Amitabh
शशि कपूर की फिल्म 'अजूबा' के साथ भी ऐसा ही हुआ था। शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन के अपोजिट श्रीदेवी को अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। रोल में कुछ खास नहीं था। बाद में यह रोल डिंपल कपाड़िया को मिला। इसके बाद जब उनके पास 'खुदा गवाह' आई जिसमें अमिताभ थे तो श्रीदेवी ने हामी भर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anil and sridevi - फोटो : social media
सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ भी कई फिल्में ठुकराई थीं। उनमें से एक फिल्म थी 'बेटा'। श्रीदेवी का मानना था कि अनिल कपूर के साथ उन्होंने बहुत फिल्में कर ली हैं। साथ ही रोल में भी कुछ नया नहीं है। बाद में श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित को ले लिया गया। फिल्म सुपरहिट रही थी। 

'तारक मेहता' के इस अभिनेता की बिल्डिंग सील, तीन लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें