बॉलीवुड की 'चांदनी' इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। हाल ही में बोनी कपूर अपने भाई अनिल कपूर के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन
2 of 5
श्रीदेवी
अब कपूर फैमिली श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट का आयोजन करने जा रही है। मंगलवार को आयोजित होने वाली इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 5
श्रीदेवी
श्रीदेवी की प्रेयर मीट रविवार को चेन्नई में होगी। शाम को 6 से 7: 30 तक सभी लोग वहां पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं। बता दें कि 28 फरवरी को श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई में हजारों की भीड़ उमड़ी थी।
4 of 5
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी के निधन के बाद 6 मार्च को उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया। अब जाह्नवी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग भी फिर से शुरू कर दी है।
फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक साफ नजर आ रही है। जाह्नवी अब सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही हैं।