फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के मामले में नया मोड़, ऑटोप्सी रिपोर्ट में निधन के समय को लेकर बड़ा खुलासा

Tue, 27 Feb 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी के अचानक निधन के मामले को एक नाटकीय मोड़ देते हुए दुबई की सरकार ने सोमवार को कहा कि उनकी मौत होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई लेकिन श्रीदेवी की ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद अब कई सवाल उठने लगे हैं और यह रहस्य और गहराता जा रहा है। मामले में बोनी कपूर अहम गवाह हैं।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी

ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक मौत शनिवार रात 10.01 बजे हुई लेकिन बोनी कपूर को श्रीदेवी बाथटब में बेसुध हालत में 5.30 बजे मिली थीं। ( दुबई के टाइम के मुताबिक ) इसके बाद बोनी कपूर ने होटल स्टॉफ और दोस्त को मदद के लिए बुलाया, श्रीदेवी की बॉडी को बाथटब से निकाला गया और उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी
ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 10.01 बजे हुई लेकिन पुलिस को श्रीदेवी के निधन की खबर 9 बजे ही दे दी गई थी। यानि कि मौत से एक घंटे पहले ही श्रीदेवी को क्यों मृत घोषित कर दिया गया?

4 of 6
श्रीदेवी
खलीज टाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से सोमवार को किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की थीं मीडिया में बोनी कपूर से पूछताछ की खबर निराधार है। UAE के अखबार खलीज टाइम्स ने इस मामले की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के स्टेंडर्ड इनवेस्टीगेशन प्रोसीजर के हिसाब से बोनी कपूर ने सिर्फ रविवार को अपना बयान दर्ज कराया था।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी
24 फरवरी की रात दुबई से खबर आई कि सोनम कपूर के भाई की शादी अंटेड करने पहुंची दिलकश अदाकारा श्रीदेवी की मौत हो गई है. उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर देश स्तब्ध था और हर कोई उनकी मौत की वजह जानना चाहता था। पुलिस की जांच में इस बात पर संदेह व्यक्त किया गया है कि किसी शख्स की मौत बाथटब में हो सकती है। इस तरह की घटनाएं स्वीमिंग पूल में संभव है। अक्सर दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में व्यक्ति छटपटाता है और उसके बाथटब से निकलने की पूरी संभावना होती है। जबकि श्रीदेवी के मामले में ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी
दूसरी खबर यह बताई जा रही है कि सरकारी पुलिस अब तक की जांच से संतुष्ट नहीं है और जांच आगे बढ़ाने के संकेत हैं। अगर ऐसा होता है तो न सिर्फ शव को मुंबई लाने में और ज्यादा देर हो जाएगी, बल्कि बोनी कपूर की गवाही पर भी कई सवाल उठेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें