फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की पहली फिल्म ना देख पाने वाली श्रीदेवी की वह आखिरी तमन्ना जो पूरी ना हो पाई...

Thu, 08 Mar 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
एक हादसे में हुई श्रीदेवी की बेवक्त मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बेटियों की शादी और करियर से जुड़े कई सपने उन्होंने संजो कर रखे थे। उनकी ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' देखें। लेकिन यह उनकी आखिरी ख्वाहिश नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 4
Sridevi
श्रीदेवी अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल में काम करना चाहती थीं। फिल्म 'मॉम' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा था, 'मिस्टर इंडिया-2 बनेगी और मैं इसमें काम करना चाहूंगी। हालंकि फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।' साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी लीड रोल में थी। इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूज किया था।
विज्ञापन

3 of 4
श्रीदेवी
गौरतलब है कि श्रीदेवी के पति और मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर उनकी जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे। 'डेकन क्रॉनिकल्स' की खबर के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में श्रीदेवी की असली आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीदेवी के कुछ वीडियोज भी इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनेंगे। बोनी ने इसकी जिम्मेदारी अपने करीबी दोस्त शेखर कपूर को दी है। 
विज्ञापन

4 of 4
sridevi
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। दुबई के होटल में बाथटब में डूबकर उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें