Sridevi
श्रीदेवी अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल में काम करना चाहती थीं। फिल्म 'मॉम' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा था, 'मिस्टर इंडिया-2 बनेगी और मैं इसमें काम करना चाहूंगी। हालंकि फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।' साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी लीड रोल में थी। इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूज किया था।