फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sridevi: बोनी कपूर के साथ आखिरी बार इस गाने पर जमकर नाची थीं श्रीदेवी, देखें वीडियो

Mon, 26 Feb 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
श्रीदेवी की मौत की खबर पर उनके फैंस का यकीन करना मुश्किल हो रहा है। हर कोई यही कह रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? लोगों की आंखें नम है और वह बेसब्री से सुपरस्टार एक्ट्रेस के पार्थिव शरीर के दर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच श्रीदेवी के निधन से कुछ घंटे पहले का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह बोनी कपूर के साथ जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Sridevi
यह वीडियो मोहित मारवाह की शादी का है जिसमें श्रीदेवी बॉलीवुड के हिट नंबर पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। श्रीदेवी वीडियो में कटरीना कैफ पर फिल्माए गए 'काला चश्मा' गाने पर जमकर थिरक रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Sridevi
वीडियो में आप देखेंगे कि डांस फ्लोर पर श्रीदेवी के साथ बाकी गेस्ट भी थिरकते हुए दिखाई देंगे। इसी बीच बोनी कपूर भी आ जाते हैं और दोनों एक साथ खूब डांस करते हैं। यह वीडियो श्रीदेवी के उस आखिरी फंक्शन का है जिसमें वह दुनिया से अलविदा कहने से पहले दिखाई दी थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
Sridevi
आपको बता दें, इस फंक्शन के बाद बोनी कपूर और खुशी वापस मुंबई आ गए थे जबकि श्रीदेवी ने कुछ वक्त दुबई में बिताने का फैसला लिया था। हालांकि इस शादी समारोह में श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग की वजह से नहीं गई थीं। खबरों की मानें तो श्रीदेवी के निधन से पहले बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने दुबई गए थे जिसके बाद उनकी मौत की खबर सामने आई। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें