श्रीदेवी
बता दें कि, श्रीदेवी एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गईं थी। जहां उनकी अचानक मौत हो गई। दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि मामले की जांच 'दुबई लोक अभियोजक' यानि दुबई के सरकारी वकील के हवाले कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी मौत के कुछ दिनों पहले तनाव से गुजर रही थीं और इसी कारण वह अधिक नशा भी कर रही थीं।