स्टारडम और इन्सिक्योरिटी, ये दो ऐसी चीजें हैं जो सफलता की सीढ़ियों पर अक्सर स्टार के साथ चढ़ाई करती हैं। कई बार ये स्टार को तो फायदा देती हैं लेकिन इसकी वजह से बाकी लोगों का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन
2 of 6
sridevi
श्रीदेवी 90 के दशक की सुपरस्टार थीं। फिल्मों में उनका कद इतना ऊंचा हो गया था कि निर्माता-निर्देशक भी बिना कोई ना-नुकुर किए उनकी बात मानने को मजबूर हो जाते।
विज्ञापन
3 of 6
Sridevi
श्रीदेवी के रुतबे और सुपरस्टार के स्टेटस में कोई कमी नहीं थी, लेकिन ना जाने क्यों वो अपने को-स्टार्स को मिलती ज्यादा फुटेज से परेशान हो जातीं। किसी फिल्म में अगर उन्हें लगता कि उनका को-स्टार उनकी परफॉर्मेंस पर भारी पड़ रहा है तो वो उसके रोल को ही फिल्म से कटवा देतीं।
4 of 6
Sridevi
ऐसा ही एक किस्सा श्रीदेवी के स्टारडम से भी जुड़ा हुआ है। श्रीदेवी के इसी इगो का शिकार एक बार एक्ट्रेस रीमा लागू भी हो गईं थीं। एक वेबसाइट के मुताबिक, इसका खुलासा कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने शो 'नच ले' में किया था।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी और रीमा लागू महेश भट्ट की फिल्म 'गुमराह' में काम कर रहीं थीं। 1993 में आई इस फिल्म में रीमा लागू श्रीदेवी की मां के किरदार में थीं। दोनों में पांच साल का ही फर्क था लेकिन पिछली कुछ फिल्मों के चलते रीमा लागू की पहचान एक मां के किरदार में ही हो गई थी।
श्रीदेवी में सबसे बड़ी कमी यही थी कि जैसे ही उन्हें ये महसूस होता कि फिल्म में उनका को-स्टार परफॉर्मेंस के मामले में उन पर भारी पड़ रहा है तो वो उसका रोल कटवाने की प्लानिंग करने लग जातीं और रोल कटवाकर ही दम लेतीं।