फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Film Festival में श्रीदेवी को मिला अवॉर्ड, परिवार की तरफ से न बोनी पहुंचे न बेटियां

Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा में बेहतरीन अदाकारी के लिए याद किया गया। इस मौके पर मरणोपरांत उन्हें विशेष सम्मान दिया गया, लेकिन उनके इस अवॉर्ड को लेने के लिए उनके परिवार से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 5
sridevi cannes
इस कार्यक्रम में श्रीदेवी को टाइटन रेगिनाल्ड एफ लुईस फिल्म आईकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो फिल्मकार सुभाष घई और निर्माता नम्रता गोयल ने लिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के भी हिस्सा लेने की उम्मीद थी लेकिन किसी कारणवश वे इस फंक्शन में शरीक नहीं हो सके।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi cannes
बोनी और बेटियों के न पहुंच पाने की वजह से यह सम्मान सुभाष घई ने उनकी जगह पर कलेक्ट कर देश का मान बढाया। इस दौरान समारोह में श्रीदेवी का हिंदी सिनेमा के सफर का एक विजुवल फुटेज भी दिखाया गया। आपको बता दें, यह पुरस्कार हर साल दुनियाभर के फिल्म उद्योगों में काम करने वाली महिलाओं के सम्मान में दिया जाता है। 

4 of 5
sridevi cannes
इस बात की जानकारी सुभाष घई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी। उन्होंने अवॉर्ड स्वीकार करने की तस्वीरें शेयर कर लिखा- लीजेंड श्रीदेवी द्वारा भारतीय सिनेमा में किए गए योगदान के लिए उनकी तरफ से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड स्वीकार करना सम्मान की बात थी। मैंने भी उनके साथ अपना अनुभव वेस्टर्न ऑडियंस के साथ साझा किया।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Boney Kapoor
बता दें, इससे पहले श्रीदेवी को उनकी फिल्म मॉम (MOM) में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें