इन दिनों बॉलीवुड के सभी सितारे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स (IIFA) में बिजी हैं। रविवार को बैंकॉक में चल रहे IIFA 2018 की रात कुछ ज्यादा ही खास रही। जहां कई सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता। वहीं कुछ स्टार्स को खास अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
2 of 5
रविवार को IIFA 2018 की विनर्स लिस्ट भी सामने आई। जिसमें बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवॉर्ड दिया गया। इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के फिल्म 'मॉम' के लिए दिया गया। उनकी यह फिल्म पिछले साल आई थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी।
विज्ञापन
3 of 5
वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान को दिया गया। इरफान खान को फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। पता हो कि इन दिनों इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। फिल्म 'हिंदी मीडियम' की तो यह शिक्षा तंत्र पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी।
4 of 5
बात करें IIFA 2018 में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड की तो इस बार बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड विद्या बालन और नेहा धूपिया स्टारर फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया था। जबिक फिल्म 'न्यूटन' के लिए बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड अमित वी मसुरकर को मिला है।
अगली स्टाइल पर क्लिक करके जाने अवॉर्ड की पूरी लिस्ट...